अरावली पर्वतमाला उदयपुर का आभूषण : फत्तावत
- भारतीय जैन संघटना द्वारा कालिका माता मंदिर पर टे्रकिंग का आयोजन उदयपुर, 20 जनवरी। सामाजिक संगठन भारतीय जैन संघटना उदयपुर की ओर से वर्ष 2026 की शुरुआत ‘चलो प्रकृति की ओर’ थीम पर पहली टे्रकिंग का आयोजन संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में किया गया। फत्तावत ने बताया कि बीजेएस द्वारा समय-समय पर ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है। उन्होंने अरावली पर्वतमाला का संरक्षण का संदेश देते हुए कहां कि अरावली पर्वत माला उदयपुर का वरदान एवं आभूषण है। वन संरक्षण, जल संरक्षण प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। बीजेएस अध्यक्ष…
