सांसद रावत की मांग पर कृषि विभाग की तारबंदी योजना में सुधार, किसानों को मिलेगी राहत
-जंगली जानवरों से प्रभावित क्षेत्रों के लिए लाभकारी योजना उदयपुर। कृषि विभाग की तारबंदी योजना में सुधार करने को लेकर अनुसूचित क्षेत्र के ग्रामीण किसानों द्वारा लम्बे समय से की जा रही मांग पर विभाग ने महत्वपूर्ण फैसला कर किसानों को लाभ प्रदान किया है। अनुसूचित क्षेत्र के ग्रामीण किसानों की मांग पर सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने राज्य के कृषि मंत्री किरोणी लाल मीणा को पत्र लिखा था और व्यक्तिगत चर्चा भी की। सांसद डॉ रावत के प्रयासों पर कृषि मंत्री किरोणी लाल मीणा द्वारा राज्य की तारबंदी योजना में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। यह सुधार विशेष…
