Year: 2025

ऑनलाइन भरकर भी जमा करा सकते हैं मतदाता गणना प्रपत्र

ऑनलाइन भरकर भी जमा करा सकते हैं मतदाता गणना प्रपत्र

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026  उदयपुर, 9 नवम्बर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर भी जमा करा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने के लिए ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करने की भी सुविधा दी है। ऑनलाइन आवेदन के लिए  voters.eci.gov.in    वेबसाइट पर फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध है। मतदाता केवल खुद अपने लिए ही ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकता है। इसके लिए मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड का उपयोग करने वाले ई-हस्ताक्षर उपकरण पर मतदाता का नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए। इस प्रक्रिया में…
Read More
मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से धराया छप्पन भोग,सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया महाप्रसाद ग्रहण

मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से धराया छप्पन भोग,सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया महाप्रसाद ग्रहण

उदयपुर.एकलिंग कॉलोनी, सेक्टर-3 स्थित श्री मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में रविवार  को अगहन वदी पंचमी के पावन अवसर पर भव्य छप्पन भोग महोत्सव आयोजित हुआ। सुबह  से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी।  कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव को विशेष आकर्षक श्रृंगार धारण कराने के साथ हुई। इसके बाद महादेवजी सहित सभी ठाकुरजी को श्रद्धापूर्वक 56 प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया गया। शाम 7:15 बजे भव्य महाआरती हुई।  सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।   अध्यक्ष भरतलाल अरोड़ा ने बताया कि यह परंपरा पिछले कई वर्षों से अखंड रूप से निभाई जा रही है।…
Read More
अन्ता उपचुनाव में सघन प्रचार, भाजपा के पक्ष में दिखी लहर

अन्ता उपचुनाव में सघन प्रचार, भाजपा के पक्ष में दिखी लहर

उदयपुर अन्ता (राजस्थान) में चल रहे उपचुनाव को अत्यधिक महत्व देते हुए विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों द्वारा दो दिवसीय सघन प्रचार अभियान संचालित किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इरशाद चैनवाला,भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक मोहित सनाडय ने अन्ता विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं तक संगठन की पहुंच बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सलाहकार (आर.एस.एस.) एवं सी ए डॉ. अर्जुन मूंदड़ा (चित्तौड़गढ़) मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक आबिद शेख तथा इरशाद चैन वाला…
Read More
भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि यह समाजहित में भी भूमिका निभाती है: अशोक सैनी

भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि यह समाजहित में भी भूमिका निभाती है: अशोक सैनी

भाजपा एसआईआर कार्य में आठ मंडल और महिला मोर्चा की रही भागीदारी उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से आज विशेष गहन पुनःनिरीक्षण मतदाता सूची हेतु दोनों विधानसभा उदयपुर शहर व उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की प्रातः 9.30 बजे तथा ग्रामीण विधानसभा की 11.30 बजे पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा व भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी उपस्थित थे। दोनों अलग-अलग बैठकों में विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश…
Read More
भीलवाड़ा :विधायक कोठारी ने किया लक्ष्मीपुरा का दौरा

भीलवाड़ा :विधायक कोठारी ने किया लक्ष्मीपुरा का दौरा

भीलवाड़ा, 9 नवंबर। भीलवाड़ा विधायक  अशोक कोठारी ने रविवार को वार्ड नं-1 पुर के लक्ष्मीपुरा गांव का दौरा कर कहा की क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी । तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा । विधायक कोठारी ने ग्राम स्थित बालाजी मंदिर के दर्शन के उपरांत ग्रामवासियों के अनुरोध पर प्राथमिक विद्यालय के लिए खेल मैदान में भराव ( मिट्टी ) डलवा कर उसे समतल करवाया, जिससे बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सके। सुरक्षा और रोशनी सुनिश्चित करने हेतु लक्ष्मीपुरा गांव के लिए हाई मास्क लाइट…
Read More
धर्मदेव चौबे का स्वर्गवास, अंतिम इच्छानुसार परिजनों ने किया देहदान

धर्मदेव चौबे का स्वर्गवास, अंतिम इच्छानुसार परिजनों ने किया देहदान

उदयपुर। सीसारमा निवासी धर्मदेव चौबे के निधन पर उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनकी पार्थिव देह को पत्नी सुधा चौबे एवं पुत्र अमित चौबे ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विज्ञान विभाग को चिकित्सा छात्रों के अध्ययन एवं शोध कार्य के लिए दान की। विभाग ने इस प्रेरणादायक कदम के लिए चैबे परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा की ऐसा योगदान समाज में चिकित्सा शिक्षा और मानवता दोनों के लिए अनुकरणीय उदहारण हैं। आपका यह कदम भविष्य में अन्य लोगों को भी देहदान हेतु प्रेरित करेगा।
Read More
सुरधना कल्चरल क्लब ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

सुरधना कल्चरल क्लब ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

उदयपुर। सुरधना कल्चरल क्लब ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आज एक निजी होटल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पहली बार आयोजित किए गए म्यूजिकल तंबोला से हुई, जिसके बाद बच्चों द्वारा आकर्षक रैंप वॉक और सभी सदस्यों के लिए मनोरंजक अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्लब के सदस्यों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम इस शाम का मुख्य आकर्षण रहा, वहीं बड़ों के गायन प्रदर्शन ने कार्यक्रम में और रंग भर दिए। क्लब की अध्यक्ष श्रीमती झुमुर चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में बताया कि सुरधना कल्चरल क्लब एक पारिवारिक संगठन है, जो गायकों,…
Read More
सिंधी धर्मशाला एसोसिएशन कमलावाड़ी कार्यकारिणी की घोषणा

सिंधी धर्मशाला एसोसिएशन कमलावाड़ी कार्यकारिणी की घोषणा

उदयपुर। सिंधी धर्मशाला एसोसिएशन की बैठक आज गुलाब बाग रोड स्थित, धर्मशाला में रखी गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक मनोहर गूरानी ने की। सिंधी धर्मशाला एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर सिधवानी ने कार्यकारणी की घोषणा ,करते हुए बताया कि सिंधी धर्मशाला में आयोजित सभा में आगामी 3 साल के कार्यकाल 25-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ! नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष किशोर सिधवानी,कोषाध्यक्ष मुकेश खुबचंदानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदामामल वीरवानी, उपाध्यक्ष हरीश सिधवानी और किशन वाधवानी, महासचिव राजेश चुग,सचिव प्रकाश चंदानी संगठन एवं कानून मंत्री नरेश राजानी, निर्माण मंत्री राकेश बजाज, मीडिया प्रभारी  पद पर सुनील कालरा…
Read More
सेंट ग्रिगोरियस की लविशा डांगी का राष्ट्रीय वॉलीबॉल चेम्पियनशिप में चयन’

सेंट ग्रिगोरियस की लविशा डांगी का राष्ट्रीय वॉलीबॉल चेम्पियनशिप में चयन’

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की छात्रा लविशा डांगी (कक्षा दसवीं) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की शीर्ष-12 बालिकाओं में स्थान प्राप्त किया है। उनका चयन अन्डर-19 एस.जी.एफ.आई.स्कूल नेशनल वॉलीबॉल चेम्पियनशिप के लिए हुआ है, जो 13 से 17 नवम्बर 2025 तक मध्यप्रदेश में आयोजित होगी। खेल के प्रति लविशा की लगन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प ने उन्हें इस उपलब्धि तक पहुँचाया है। उनके प्रदर्शन ने विद्यालय सहित पूरे राजस्थान को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के प्रबंधक रेव. फादर वर्गीस थॉमस, प्रबंधन समिति के सदस्यगणों, प्राचार्या श्रीमती शुभा जोस, उप-प्राचार्य अनिल गोस्वामी तथा सभी शिक्षकों…
Read More
उदयपुर में पहली बार 23 को होगी खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन्स पेनकेक सिलाट लीग 2025

उदयपुर में पहली बार 23 को होगी खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन्स पेनकेक सिलाट लीग 2025

उदयपुर, 7 नवम्बर। पेनकेक सिलाट एसोसिएशन उदयपुर की ओर से महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से उदयपुर में पहली बार खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन्स पेनकेक सिलाट लीग 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता रविवार, 23 नवम्बर 2025 को सरस्वती शिक्षक सदन, हिरण मगरी सेक्टर 4, उदयपुर में आयोजित होगी। इस आयोजन की जानकारी टूर्नामेंट डायरेक्टर हरीश कुमार सांवरिया ने देते हुए बताया कि यह लीग स्पोर्ट्स आॅथरिटी आॅफ इंडिया,खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय तथा खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। हरीश कुमार ने बताया कि इस लीग का…
Read More
error: Content is protected !!