इनरव्हील क्लब का फतेहसागर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
उदयपुर। इनरव्हील क्लब पिमस सिटी सेंटर एवं कोटक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में फतेहसागर पर एक निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। स्वास्थ्य जांच शिवीर का संपूर्ण संचालन डॉ. सीमा चंपावत ने किया और बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, बीएमआई सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए गए। साथ ही उपस्थित नागरिकों को प्राथमिक उपचार, रोग-निवारण तथा स्वस्थ जीवनशैली पर विशेषज्ञ परामर्श भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष चन्द्रकला कोठारी, माया कुम्भट…
