डीपीएस, उदयपुर में साहित्य उत्सव का भव्य समापन
उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में दो दिवसीय अंतर विद्यालयी साहित्य संगोष्ठी ऑरेट क्विल का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दूसरे और अंतिम दिवस अंग्रेजी व हिंदी कथा वाचन प्रतियोगिता तथा अंग्रेजी ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के ख्यातनाम विद्यालयों के 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं के लिए राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो हेमेंद्र चंडालिया, मीरा कन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी की विभागाध्यक्षा डाॅ. तराना परवीन तथा हिंदी की जानी मानी लेखिका डाॅ. क्षमा चतुर्वेदी निर्णायक थे। हिंदी कथा वाचन में सेंट एंथोनी स्कूल, बलीचा की…
