पर्यटन विभाग एवं होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के बीच ट्रैवल मार्ट हेतु एमओयू
उदयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के उदयपुर सम्भाग अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि पर्यटन विभाग राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के बीच कोटा (हाड़ोती) में आयोजित होने वाले ट्रैवल मार्ट हेतु जयपुर में एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है। यह मार्ट 2 से 4 जनवरी तक आयोजित होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य हाड़ोती क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करना है। देशभर से आने वाले टूर ऑपरेटर्स को हाड़ोती सम्भाग के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा, ताकि वे अपने नेटवर्क के माध्यम से इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में सहयोग कर सकें।…
