बीएन विवि – भू वैज्ञानिक संपदा पर भव्य प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान में भू विज्ञान की अहम भूमिका उदयपुर 11 जनवरी / भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के अंतर्गत संचालित भू विज्ञान विभाग द्वारा भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं भू विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अरावली पर्वत श्रृंखला की प्राचीनतम चट्टानों ,खनिजों, जीवाश्म और भूवैज्ञानिक मॉडलों का संग्रह इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया जो पृथ्वी की प्रक्रियाओं और प्राकृतिक संपदाओं को समझने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया था। भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ विश्वविद्यालय चेयरपर्सन कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, मुख्य सचिव…
