प्रधानमंत्री आवास योजना-(ग्रामीण) आवास प्लस 2024
मोबाइल ऐप के माध्यम से सर्वे एवं स्वयं सर्वे प्रक्रिया प्रारंभ, अब तक 500 से अधिक व्यक्तियों ने किये आवेदन उदयपुर, 14 जनवरी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत राज्य सरकार ने ‘‘सभी को आवास’’ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सर्वे प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमेन्द्र नागर ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सर्वेयरों की नियुक्ति करते हुए, पात्र लाभार्थियों का सर्वेक्षण किये जाने अथवा लाभार्थी स्वयं के स्तर पर मोबाइल एप्प के माध्यम से स्वयं का सर्वे कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत अपना पंजीकरण करा…
