शीतलहर के चलते स्कूलों का समय बदला
कक्षा 8 तक के बच्चे सुबह 10 से 3 बजे तक जाएंगे स्कूल जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश उदयपुर, 14 जनवरी। जिले में शीतलहर के प्रभाव के मद्देनजर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल के आदेशानुसार जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए समय परिवर्तित किया गया है। इस आदेश के तहत आगामी दिनों में तापमान गिरने से सर्दी का प्रकोप बढ़ने व शीत लहर की अधिक संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उदयपुर जिले के समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठवी तक के विद्यार्थियों हेतु…
