एडीएम सिटी ने किया सूचना केन्द्र का अवलोकन
कहा-संदर्भ सामग्री मुहैया करवाने में सूचना केन्द्र की है अहम भूमिका उदयपुर, 15 जनवरी। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) वारसिंह ने बुधवार को सूचना केंद्र के वाचनालय-पुस्तकालय का अवलोकन किया। उन्होंने यहां वाचनालय में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को देखकर संतोष व्यक्त किया। एडीएम ने पुस्तकालय में विभिन्न विषयों व विधाओं पर आधारित पुस्तकें एवं समाचार पत्र व मैगजीन देखकर उनके बारे में जानकारी दी और उनके व्यवस्थित संधारण की सराहना की। उन्होंने केंद्र परिसर में स्थित मुक्ताकाशी रंगमंच में यूडीए की ओर से कराए गए विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय…
