Year: 2025

डीजे बंद करने की बात चले चाकू, युवक घायल

डीजे बंद करने की बात चले चाकू, युवक घायल

उदयपुर, 16 जनवरी : शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीजे बंद करने को लेकर हुई कहासुनी में चाकू चल गए, जिसमें एक युवक चाकू से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण पुत्र रतन मीणा निवासी जोगीतालाब गोवर्धनविलास अपने परिवार की शादी में गया हुआ था। रात 9 बजे के बाद जब डीजे बंद करने की बात आई तो शादी में आए नरेन्द्र व जगदीश पुत्र धर्मा निवासी जोगीतलाब विरोध किया। विवाद बढने पर नरेन्द्र ने लक्ष्मण पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू…
Read More
युवती से छेड़छाड़, आरोपी पर मामला दर्ज

युवती से छेड़छाड़, आरोपी पर मामला दर्ज

उदयपुर, 16 जनवरी : जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती का रास्ता रोककर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि लक्ष्मण उर्फ लषमा पुत्र मन्ना (23) ने 5 जनवरी की शाम उसका रास्ता रोककर उसे पकड़ा और उसकी इज्जत लूटने की कोशिश की। साथ ही आरोपी ने इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read More
रेस्टोरेंट खोलने के नाम ठगे 36 लाख, कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर हुई एफआईआर

रेस्टोरेंट खोलने के नाम ठगे 36 लाख, कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर हुई एफआईआर

उदयपुर, 16 जनवरी : शहर के एक प्रतिष्ठित मॉल में रेस्टोरेंट खोलने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी सुशील और शैलेष आर्य नामक दो दलालों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक व्यवसायी से यह धोखाधड़ी की। पुलिस के अनुसार रिको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भूमिका एंटरप्राइजेज कंपनी के उपाध्यक्ष मोहन सिंह चूंडावत ने अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में बताया गया कि सितंबर 2022 में आरोपियों ने चूंडावत से संपर्क कर कहा कि वे पिंड बल्लूची ब्रांड का रेस्टोरेंट मॉल में खोलना चाहते हैं। उन्होंने 1312…
Read More
वीरवर दानवीर भामाशाह वृति अक्षुण्ण एवं समर्पित – सामर

वीरवर दानवीर भामाशाह वृति अक्षुण्ण एवं समर्पित – सामर

उदयपुर 16 जनवरी 2025 वीरवर दानवीर भामाशाह वृति अक्षुण्ण एवं समर्पित रहे उक्त कथन के साथ आज भामाशाह पुण्यतिथि पर हाथीपोल स्थित भामाशाह सर्किल के प्रांगण में स्थित भामाशाह प्रतिमा पर श्रद्धांजलि,पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुख्य वक्ता महावीर युवा मंच मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर ने कहा कि भामाशाह मेवाड़ के प्रधान एवं महाराणा प्रताप के अनन्य सहयोगी हरावल दस्ते के नायक भामाशाह महाराणा प्रताप की स्वामी भक्ति मेवाड़ के रक्षार्थ प्रशासनिक वीरता एवं कौशल के साथ दूर वीर एवं दानी भामाशाह ने रण क्षेत्र की पूर्व तैयारी एवं आर्थिक व्यवस्था के दृष्टिगत संपूर्ण संपति महानायक विश्व में स्वतंत्रता के प्रथम…
Read More
उदयपुर बाल पुस्तक महोत्सव में बाल साहित्य और पर्यावरण पर गतिविधियां एवं पैनल चर्चा का आयोजन

उदयपुर बाल पुस्तक महोत्सव में बाल साहित्य और पर्यावरण पर गतिविधियां एवं पैनल चर्चा का आयोजन

उदयपुर, 16 जनवरी। विद्या भवन में आयोजित हो रहे द्वितीय उदयपुर बुक फेस्टिवल के अंतर्गत गुरुवार को ‘बाल साहित्य और पर्यावरण’ पर आधारित गतिविधियाँ और पैनल चर्चा का आयोजन हुआ। विद्या भवन के मुख्य संचालक राजेंद्र भट्ट ने बताया कि फार्म एक्टिविटी एजुकेटर मैकेंज़ी ने प्रकृति पर आधारित एक गतिविधि में राउमावि बोयणा के 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया और आसपास के पर्यावरण के प्रति जागरूकता प्राप्त की। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों का प्रकृति के साथ संबंध को मजबूत करना था। क्यूरियस कोकून की सह-संस्थापक रिद्धि शाह ने बच्चों को ’विधि-दादाजी’ नामक एक चित्र कहानी सुनाई और इसके बाद…
Read More
उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के 11वें संस्करण का आगाज 17 से

उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के 11वें संस्करण का आगाज 17 से

उदयपुर, 16 जनवरी। उदयपुर बर्ड फेस्टिवल-2025 का आगाज शुक्रवार 17 जनवरी को उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के मुख्य आतिथ्य में पिछोला झील सीसारमा रोड़ स्थित कालका माता नर्सरी में गोल्डन पार्क किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपुर शहर विधायक ताराचन्द जैन करेगें। विशिष्ट अतिथि, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती सुनीता मिश्रा, व जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, होगें। उद्घाटन समारोह में देश के जाने माने पक्षी विशेषज्ञ असद रहमानी, आनन्दों बनर्जी,, सीईओ डब्लूडब्लूएफ रवि सिंह, बीएनएचएस के रजत भार्गव एवं अन्य गणमान्य पर्यावरणविद् भाग लेगें। इस मौके पर सीनियर एवं जूनियर ग्रुप के छात्रों के लिए पेन्टिग एवं क्वीज्…
Read More
मेवाड़ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से अभिभूत हुई भूटान की महारानी

मेवाड़ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से अभिभूत हुई भूटान की महारानी

भूटान की महारानी पहुंची उदयपुर सिटी पैलेस का किया भ्रमण, जगदीश मंदिर में किए दर्शन उदयपुर, 16 जनवरी। भूटान की महारानी (र्ह मजेस्टी) आशी शेरिंग यांगदोएन वांग्चुक गुरूवार को दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंची। उपनिदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने बताया कि उदयपुर आगमन पर भूटान की महारानी और उनके दल का मेवाड़ी परंपरा के तहत स्वागत किया गया। सिटी पैलेस में क्रिस्टल गैलेरी का अवलोकन किया। इस दौरान मेवाड़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होते हुए काफी अभिभूत नजर आई। उन्होंने जगदीश मंदिर पहुंच कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे भजन-कीर्तन को भी काफी…
Read More
कुंभ में उठी सांवरिया सेठ और श्रीनाथजी मंदिर को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग

कुंभ में उठी सांवरिया सेठ और श्रीनाथजी मंदिर को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग

चित्तौड़गढ़, 16 जनवरी: मेवाड़ में स्थित सांवरिया सेठ मंदिर और श्रीनाथ मंदिर को सरकारीकरण से मुक्त कराने के लिए महाकुंभ में आयोजित शंकराचार्य पीठ के परमाराध्य जगतगुरु श्री श्री १००८ गुरु श्री अविमुक्तेश्वरानन्द जी परमाधीश की अध्यक्षता में परमधर्म संसद में एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया गया। मेवाड़ धर्म प्रमुख श्री श्री रोहित गोपाल सूत जी महाराज ने इस विषय को उठाते हुए सरकार द्वारा मंदिरों के प्रबंधन और चढ़ावे के उपयोग में हस्तक्षेप को अनुचित बताया। धार्मिक परंपराओं का उल्लंघन: श्री रोहित गोपाल सूत जी महाराज ने कहा कि सांवरिया सेठ मंदिर और श्रीनाथ मंदिर का संचालन कई पीढ़ियों…
Read More
क्षत्रिय रावत वारी समाज : द्वितीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

क्षत्रिय रावत वारी समाज : द्वितीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

उदयपुर। क्षत्रिय रावत वारी समाज की ओर से तीन दिवसीय द्वितीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता देवाली स्थित विद्याभवन ग्राउंड पर हुई। इसमें उदयपुर, बीकानेर, राजसमंद, किशनगढ़, जोधपुर की कुल 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीकानेर की श्रीभैरूनाथ क्लब एवं उदयपुर की श्रीराम क्लब के मध्य हुआ। इसमें श्रीराम क्लब ने पहले बल्लेबाजी कर सम्मानजनक स्कोर बनाया। द्वितीय पारी में बीकानेर की टीम श्रीभैरूनाथ क्लब ने मैच में लगातार चौके, छक्के लगाकर फाइनल मैच जीता और आरवीपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम श्रीभैरूनाथ क्लब बीकानेर के कप्तान रोहित रावत व टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और…
Read More
दाधीच महिला प्रकोष्ठ द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर जरुरतमंद लोगों की  कंबल , तिल गुड़ (रेवड़ी) वितरण

दाधीच महिला प्रकोष्ठ द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर जरुरतमंद लोगों की  कंबल , तिल गुड़ (रेवड़ी) वितरण

उदयपुर। महर्षि दधीचि सेवा संस्थान दाधीच महिला प्रकोष्ठ उदयपुर की कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर महाकाल मंदिर में जरुरतमंद लोगों को कंबल , तिल गुड़ (रेवड़ी) आदि वितरित किए गए एवं गायों को चारा डलवाया गया। कार्यकारिणी सदस्यों ने परंपरागत खेल सितोलिया भी खेला व आनंद लिया । इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उदयपुर डॉ. नीतू व्यास, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती नीतू आचार्य , श्रीमती माया व्यास,श्रीमती पुष्पा व्यास, उर्मिला शर्मा , प्रीति दाधीच, हेमलता आचार्य , मंजू आचार्य ममता अचार्य वर्तिका दाधीच श्वेता व्यास निधि दाधीच दीप्ति तिवारी रीना शर्मा एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य…
Read More
error: Content is protected !!