राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन चित्तौड़गढ़ में आज से
उदयपुर जिले से भाग लेंगे सेंकड़ों शिक्षक प्रथम दिवस रात्रि को होगा कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या एवं भारत दर्शन कार्यक्रम यह होंगे उद्घाटन सत्र के अतिथि- मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी अध्यक्ष विधानसभा राजस्थान, मुख्य वक्ता निंबाराम क्षेत्रीय प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,सांसद चित्तौड़गढ़ चंद्रप्रकाश जोशी, विधायक निंबाहेड़ा श्रीचंद कृपलानी विधायक कपासन अर्जुन लाल जीनगर, विधायक चित्तौड़गढ़ चंद्रभानसिंह आक्या, विधायक बेंगू डॉ. सुरेश कुमार धाकड़ फतहनगर ।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के दो दिवसीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन सांवलियाजी चित्तौड़गढ़ में 17 व 18 जनवरी को होगा। जिसमे उदयपुर जिले की विभिन्न उप शाखाओं से सैकड़ो की संख्या में शिक्षक भाग…
