Year: 2025

मेवाड़ से संत ईश्वरीनन्दगीरी महाराज को प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर के मेवाड़ महामंड़लेश्वर का दिया पद

मेवाड़ से संत ईश्वरीनन्दगीरी महाराज को प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर के मेवाड़ महामंड़लेश्वर का दिया पद

किन्नर समाज मे छाई खुशी की लहर जयकारों से गूंजा प्रयागराज उदयपुर। 2025 महाकुंभ में 16जनवरी25 को साध्वी ईश्वरी नंदगिरी मेवाड़ कुंभलगढ़ उदयपुर से पटाअभिषेक कर महामंडलेश्वर का पद दिया गया, जूना-अखाड़ा किन्नर-अखाड़ा ने मिलकर, 11 महामंडलेश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर के समक्ष, श्री श्री 1008 ईश्वरी नंदगिरी महाराज साध्वी को यह पहले महामंडलेश्वर मेवाड़ की उपाधि दी गई है। उक्त पुख्ता जानकारी साध्वी महामंलेश्वर मेवाड़ ने  टेलीफोनिक कॉल करके मीडिया प्रमुख बाबुलाल ओड़ उदयपुर को सूचित करके दी गई।
Read More
जीवन सिंघवी मेवाड़ जनशक्ति दल के संरक्षक नियुक्त

जीवन सिंघवी मेवाड़ जनशक्ति दल के संरक्षक नियुक्त

- मेवाड़ के बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार में मदद कर रहा मुंबई मेवाड़ संगठन उदयपुर, 17 जनवरी। मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को दूर्गानर्सरी रोड स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से मेवाड़ जनशक्ति दल राष्ट्रीय संगठन ने मेवाड़ के बाद युवाओं का रोजगार देने और सक्षम बनाने का जो जिम्मा संगठन के माध्यम से उठाया है उसी को देखते हुए महाराष्ट्र मेवाड़ संगठन के अध्यक्ष जीवन सिंघवी को मेवाड़ जनशक्ति दल संगठन का संरक्षक नियुक्त किया। इस अवसर पर संरक्षक जीवन सिंघवी ने बताया कि मेवाड़ के…
Read More
राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर समीक्षा बैठक 18 को

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर समीक्षा बैठक 18 को

उदयपुर, 17 जनवरी। आगामी गणतंत्र दिवस-2025 (26 जनवरी) का राज्य स्तरीय समारोह उदयपुर संभाग मुख्यालय पर आयोजित होगा। इस समारोह के सफल आयोजन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल की अध्यक्षता में शनिवार 18 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार उदयपुर में समीक्षा बैठक आयोजित होगी। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना में ऑनलाइन आवेदन की अवधि 31 तक बढ़ाई उदयपुर, 17 जनवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना में ऑनलाइन आवेदन की अवधि…
Read More
पक्षी एवं पर्यावरण संरक्षण भारतीय लोक जीवन का अहम हिस्सा : सांसद डॉ रावत

पक्षी एवं पर्यावरण संरक्षण भारतीय लोक जीवन का अहम हिस्सा : सांसद डॉ रावत

11वें उदयपुर बर्ड फेस्टिवल का आगाज पक्षियों की अठखेलियां देख खिलखिलाए बच्चे, पेंटिंग व क्विज स्पर्धा में दिखाया उत्साह सूचना केंद्र में पक्षी आधारित चित्र व डाक टिकट प्रदर्शनी शुरू देशभर से ख्यातनाम पक्षीविद, पर्यावरण प्रेमियों ने की शिरकत उदयपुर, 17 जनवरी। वन विभाग के तत्वावधान में उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के 11वें संस्करण का शुभारंभ शुक्रवार को सिसारमा रोड़ स्थित कालका माता नर्सरी परिसर के गोल्डन पार्क में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ मन्नालाल रावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल के पहले दिन बर्ड वॉचिंग, स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग व क्विज स्पर्धाएं हुई। वहीं…
Read More
आजाद नगर में हवन, मंत्रोच्चार और पूजा के साथ शिव प्रतिमा की स्थापना

आजाद नगर में हवन, मंत्रोच्चार और पूजा के साथ शिव प्रतिमा की स्थापना

उदयपुर. शहर के सेक्टर 3 स्थित आजाद नगर के आजाद चौक में हवन, मंत्रोच्चार और पूजा के साथ शिव प्रतिमा की स्थापना की गई। स्थापना महोत्सव के तहत सबसे पहले क्षेत्र के लोगों ने कलश यात्रा निकाली। इसके बाद मूर्ति की स्थापना की गई। अंत में क्षेत्र के लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।
Read More
रोटरी क्लब स्थापित करेगा रोटरी मेडिकल इक्विपमेंट बैंकः छाजेड़

रोटरी क्लब स्थापित करेगा रोटरी मेडिकल इक्विपमेंट बैंकः छाजेड़

40 नये सदस्यों को जोड़ रोटरी क्लब उदयपुर ने रचा इतिहास  उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने घोषणा की कि क्लब इस वर्ष उदयपुर में जरूरतमंदो के लिए 30 लाख रुपए की लागत से रोटरी मेडिकल इक्विपमेंट  बैंक स्थापित करेगा। वे आज रोटरी प्रान्त 3056 की प्रान्तपाल रोटे. राखी गुप्ता की क्लब की अधिकारिक यात्रा के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज 40 सदस्यों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण कर रोटरी प्रान्त ही नहीं बल्कि भारत में एक साथ 40 सदस्य को जोड़ कर एक नया इतिहास बनाया है। इसके साथ ही क्लब प्रान्त…
Read More
चोरी करने व चोरी का माल खरीदने के आरोप में 2 गिरफ्तार

चोरी करने व चोरी का माल खरीदने के आरोप में 2 गिरफ्तार

उदयपुर, 16 जनवरी : जिले के पाटिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने जेवरात चोरी कर उन्हें खुर्द—बुर्द करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 सितंबर 2024 को प्रार्थी मणीलाल पुत्र कन्हैयालाल असोडा निवासी पाटिया ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि 7 सितंबर को वे परिवार सहित कहीं बाहर गए थे। घर पर उसका बेटा हरिकृष्ण अकेला सोया हुआ था। सुबह उठने पर उसने मैन गेट का ताला टूटा हुआ पाया। चैक करने पर पता चला रात को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर तिजोरी से लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने और 10…
Read More
बीमा कंपनी का माना सेवा दोष, 33 लाख की बीमा क्लेम राशि अदा करने के आदेश

बीमा कंपनी का माना सेवा दोष, 33 लाख की बीमा क्लेम राशि अदा करने के आदेश

उदयपुर, 16 जनवरी: राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की उदयपुर सर्किट बैंच ने गुरूवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को 33 लाख रुपए बीमित व्यक्ति की पत्नी को अदा करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश बीमा कंपनी द्वारा सेवा दोष मानने के बाद दिया गया है। प्रकरण के अनुसार राजसमंद जिले के भीम तहसील के चौनपुरा बाडिया गांव निवासी महावीर सिंह ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से सुपर लाइफ प्रीमियर प्लान के तहत 30 लाख रुपए का बीमा करवाया था। बीमा करवाने के बाद महावीर सिंह की मात्र 25 दिनों में मृत्यु हो गई। इसके…
Read More
उदयपुर में पुलिस निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले

उदयपुर में पुलिस निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले

उदयपुर, 15 जनवरी : जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल द्वारा पुलिस निरीक्षक (पु.नि.) और उप निरीक्षक (उ.नि.) स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन का आदेश जारी किया गया है। प्रशासनिक आधार पर किए गए इन तबादलों के तहत 34 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित अधिकारियों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापन स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस निरीक्षक हुकम सिंह को अम्बामाता थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। दिलीप सिंह को गोवर्धनविलास और चंद्रशेखर किलानिया को फतहनगर थाना प्रभारी बनाया गया है।…
Read More
वन विभाग में करोड़ों का गबन, अधिकारियों व कर्मचारियों पर मामला दर्ज

वन विभाग में करोड़ों का गबन, अधिकारियों व कर्मचारियों पर मामला दर्ज

उदयपुर, 16 जनवरी : जिले की गोगुंदा रेंज में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा फर्जी बिल, वाउचर और नियमों के विपरीत कार्य कर करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोगुंदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हिम्मत सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी गोवर्धन विलास ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समितियों के माध्यम से वन विभाग द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं में बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताएं की गईं। आरोप है कि गोगुंदा रेंज के वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष,…
Read More
error: Content is protected !!