Year: 2025

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से

उदयपुर, 17 जनवरी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यिमक व्यावसायिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा वर्ष 2025 (सैद्धांतिक परीक्षाओं के लिए) की परीक्षा समय सारणी गुरुवार को घोषित कर दी। परीक्षा का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक रहेगा। समय सारणी अनुसार 6 मार्च को मनौविज्ञान, 7 को चित्रकला, 8 को भूगोल/ लेखाशास्त्र/ भौतिक विज्ञान, 10 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य, 11 को ऑटोमोटिव/सौंदर्य एवं स्वास्थ्य/स्वास्थ्य देखभाल/सूचना प्रोद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं/फुटकर बिक्री/ट्यूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटभ्/अपैरल मेड-अप्स एंड होम फर्निशिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर/कृषि/प्लम्बर/टेलीकॉम, 12 मार्च को लोक प्रशासन, 15 को कंठसंगीत/नृत्य कथक/वाद्य संगीत, 17…
Read More
विवेकानंद युवा सप्ताह: आलोक संस्थान में पाक कला प्रदर्शन और पोषण शिक्षा का अनूठा संगम

विवेकानंद युवा सप्ताह: आलोक संस्थान में पाक कला प्रदर्शन और पोषण शिक्षा का अनूठा संगम

उदयपुर, 17 जनवरी। विवेकानंद युवा सप्ताह के तहत आज आलोक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हिरण मगरी सेक्टर-11 में छात्रों द्वारा पाक कला के अद्भुत प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न प्रांतों के पारंपरिक व्यंजनों को प्रस्तुत किया और उनके पोषण तत्वों का गहन अध्ययन भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत ने अपने संबोधन में कहा, “भोजन न केवल हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि सही पोषण हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पाक कला सीखना बच्चों को रचनात्मक और स्वावलंबी बनाता है।” छात्रों…
Read More
थल सेना दिवस के अवसर पर एकलिंगगढ़ छावनी का शैक्षणिक भ्रमण

थल सेना दिवस के अवसर पर एकलिंगगढ़ छावनी का शैक्षणिक भ्रमण

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज के छात्रों ने थल सेना दिवस के अवसर पर एकलिंगगढ़ छावनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा ने छात्रों को भारतीय सेना के जीवन के बारे में एक नया दृष्टिकोण दिया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने सैनिकों के प्रशिक्षण, अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन और उनके दैनिक जीवन की एक झलक देखी। छात्र प्रतिनिधि दिक्षा सुथार ने कहा भारतीय सेना के जवानों के बलिदान और देश के प्रति उनके प्रेम को हम सलाम करते हैं। छात्र प्रतिनिधि भार्गव वैष्णव ने आगे कहा हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं और हम…
Read More
भांकरोटा हादसे में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों से मिले समिधा संस्थान के प्रतिनिधि

भांकरोटा हादसे में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों से मिले समिधा संस्थान के प्रतिनिधि

उदयपुर। उदयपुर से जयपुर 44 यात्रियों को लेकर जा रही स्लीपर कोच बस जयपुर से मात्र 44 किमी. दुर जयपुर अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाकरोटा के समीप भीषण सडक हादसा होने से कई जाने चली गयी व कई गभीर रूप से जल कर घायल हो गये। समिधा संस्थान के निदेशक डॉ. चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि घायलों में उदयपुर-सलूबंर के निवासी भी थे। संस्थान के प्रतिनिधी प्रदीप रवानी, सखाराम मेघवाल गम्भीर रूप से जले मरीज श्री नरेश मीणा और श्रीमती लीला मीणा से उनके निवास स्थान पर जाकर मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा चल रहे उपचार की जानकारी…
Read More
भीलवाड़ा : श्रद्धा आस्था का अद्भुत संगम के साथ शिव धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व पंच कुंडी यज्ञ कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ

भीलवाड़ा : श्रद्धा आस्था का अद्भुत संगम के साथ शिव धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व पंच कुंडी यज्ञ कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारंभ

भीलवाड़ा। पटरी के पार स्थित कच्ची बस्ती में उमडा श्रद्धा का सैलाब, गूंजे मंगल गीत। साकेतवासी परम पूज्य श्री 1008 मस्तराम महाराज, श्री 1008 लक्ष्मण दास महाराज पंचमुखी दरबार की असीम अनुकंपा व आशीर्वाद से शिव धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, तीन दिवसीय पंच कुंडात्मक यज्ञ व अनूठी ऐतिहासिक कलश यात्रा से हुआ। शिवधाम मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने बताया कि, कलश यात्रा का शुभारंभ मालोला चौराहा स्थित चारभुजा नाथ मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धा से केसरिया पीले भगवा वस्त्रों में सजे श्रद्धालु महिलाएं कन्याएं हाथों में कलश लिए व पुरुष भक्तजन सफेद कुर्ता पजामा में…
Read More
भीलवाड़ा :  जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण जिले के विकास के लिए समन्वयता के साथ करे कार्य -सांसद

भीलवाड़ा : जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण जिले के विकास के लिए समन्वयता के साथ करे कार्य -सांसद

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित जिला कलक्टर, जिले के समस्त विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण रहे मौजूद भीलवाड़ा , 17 जनवरी । माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाकर देश को विकसित बनाना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी, कर्मचारियों को समन्वय के साथ काम कर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन करना होगा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति इसी कड़ी का एक हिस्सा है। इस बैठक में जो कुछ भी मुद्दे उठाए गए हैं उन पर अधिकारी प्रभावी रूप से कार्य…
Read More
प्रताप गौरव केंद्र के दर्शन करने पहुंचे जादूगर परिवार, हुए अभिभूत

प्रताप गौरव केंद्र के दर्शन करने पहुंचे जादूगर परिवार, हुए अभिभूत

-कार्यकर्ताओं को जादू के करतब भी दिखाए उदयपुर, 17 जनवरी। उदयपुर में स्थित प्रताप गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ का माहौल उस समय और खास हो गया जब देशभर से आए जादूगरों ने अपने परिवारों के साथ इस ऐतिहासिक स्थल के दर्शन किए। यह अनूठा आयोजन "जादू के रंग अपनों के संग" स्नेह मिलन समारोह के रूप में आयोजित किया गया। यहां आकर अभिभूत हुए जादूगरों ने लौटते समय कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की और जादू के कुछ करतब भी दिखाए। उदयपुर की जादूगर बिटिया आँचल कुमावत के साथ इस संगम में दिल्ली के प्रसिद्ध इल्युजनिस्ट राज कुमार, हर्षित भाई नासिक…
Read More
जज्बा वीरा का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

जज्बा वीरा का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर, 17 जनवरी। महावीर इंटरनेशनल जज्बा वीरा केन्द्र के तत्वावधान में शुक्रवार को स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। केन्द्र अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारम्भ सदस्य पुष्पा सिसोदिया द्वारा ‘‘हर पल में प्यार है, हर लम्हें में खुशी है’’ स्वागत गीत से हुआ। वहीं आजाद खमेसरा ने ‘‘नारी तुम पुरूष न बन पाओगी, क्या कठोर दिल रख पाओगी’’ की प्रस्तुति देकर नारीत्व के गुणों पर प्रकाश डाला। सचिव सुमन भंडारी ने बताया कि केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प की कड़ी में अब तक 23 कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें…
Read More
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक सदस्य मनोनीत

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक सदस्य मनोनीत

उदयपुर. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक बोर्ड में महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ.  लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को संरक्षक सदस्य मनोनीत किया गया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह का संरक्षक बोर्ड में यह मनोनयन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेंद्र सिंह ने किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मानवेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के संरक्षक मंडल में शामिल होने से समूचा क्षत्रिय समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। संरक्षक मंडल में सदस्य  मनोनीत होने पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने महासभा…
Read More
मनन शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर की पहचान बनाई, एनसीसी कैंप में “एस्ट्रोबॉट” प्रस्तुत किया

मनन शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर की पहचान बनाई, एनसीसी कैंप में “एस्ट्रोबॉट” प्रस्तुत किया

नई दिल्ली, 16 जनवरी 2025: एनसीसी सार्जेंट मनन शर्मा, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सदस्य और कक्षा 10 के छात्र, ने एनसीसी गणतंत्र दिवस कैंप (आरडीसी) 2025 के आइडिया एंड इनोवेशन कॉम्पटीशन में अपने अभिनव ऐप "एस्ट्रोबॉट" को प्रस्तुत कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देशभर से चुने गए 56 अभिनव विचारों में मनन का प्रोजेक्ट अपनी अनूठी सोच और शौकिया खगोलविदों को समर्थन देने के दृष्टिकोण के लिए विशेष रूप से सराहा गया। मूलतः उदयपुर के निवासी मनन को अपने ऐप एस्ट्रोबॉट को भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के सामने प्रस्तुत…
Read More
error: Content is protected !!