Year: 2025

ऑनलाइन दुधारू गाय खरीदने के चक्कर में गंवाए 75 हजार

ऑनलाइन दुधारू गाय खरीदने के चक्कर में गंवाए 75 हजार

उदयपुर, 17 जनवरी : जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन दुधारू गाय खरीदने के चक्कर में एक व्यक्ति ने 75 हजार रुपए गंवा दिए। पुलिस के अनुसार गोगुंदा निवासी बाबूलाल पालीवाल ने 18 दिसंबर को यूट्यूब पर जयपुर के सोनू डेयरी फार्म के बारे में जानकारी मिली। जब उसने दो दुधारू गायों की जरूरत बताई, तो सोनू जाट नाम के व्यक्ति ने उसे वीडियो कॉल पर गायें दिखाईं और 10 हजार रुपए एडवांस मांगे। उसकी बातों में आकर बाबूलाल ने किश्तों में कुल 74,760 रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन सामने वाले व्यक्ति ने गायें नहीं भेजीं। लंबे समय तक…
Read More
पैसे लेकर भी नहीं दिया मकान का कब्जा

पैसे लेकर भी नहीं दिया मकान का कब्जा

उदयपुर, 17 जनवरी : शहर के स​वीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने मकान बेचने का सौदा कर एडवांस लिया और फिर कब्जा देने से इंकार कर दिया। सहेली नगर फतहपुरा निवासी सुनीता खत्थड़ ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने पुत्र विवेक खत्थड़ की मौजूदगी में इन्द्रा शुक्ला और उसके पति लोकेश चंद्र सनाढ्य से वारियों की घाटी स्थित मकान का 18.71 लाख रुपए में सौदा किया था। जनवरी 2024 में रजिस्ट्री और नामांतरण भी हो गया, लेकिन इन्द्रा और उनके परिवार ने कब्जा देने से इनकार कर दिया। अप्रैल 2024 में कब्जा मांगने पर आरोपियों ने…
Read More
सिक्योरिटी के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन

सिक्योरिटी के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन

उदयपुर, 17 जनवरी : जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उधार लिए गए करोड़ों रुपए पर भारी ब्याज चुकाने के बावजूद सिक्योरिटी के रूप में रखी गई जमीन वापस न देने और उसे खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गोगुंदा निवासी उदयलाल गायरी ने जोगेंद्र सिंह, जगप्रेमी बडोला और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उदयलाल ने पुलिस को बताया कि वह संपत्ति और हार्डवेयर व्यवसाय करता है। 2018 से जोगेंद्र सिंह से उसका लेन-देन चल रहा था, जिसमें सिक्योरिटी के रूप में जमीन गिरवी रखी गई थी। उसका आरोप है कि जोगेंद्र सिंह…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि को मिला बालिका सशक्तिकरण और कौशल विकास के लिए सम्मान  

रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि को मिला बालिका सशक्तिकरण और कौशल विकास के लिए सम्मान  

उदयपुर, 17 जनवरी। उदयपुर में रोटरी क्लब दृष्टि ने बालिका सशक्तिकरण और कौशल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए एक विशेष सम्मान प्राप्त किया। यह सम्मान प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे द्वारा प्रदान किया गया। डॉ.स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन होटल तथास्तु में किया गया, जहां रोटरी क्लब के कई प्रमुख सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस आयोजन में क्लब द्वारा लड़कियों के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए गए कार्यों की सराहना की गई। मुग्धा गोडसे ने रोटरी क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि समाज में बदलाव लाने…
Read More
स्वच्छता जागरूकता के लिए दो साइकिलिस्ट का अनूठा प्रयास

स्वच्छता जागरूकता के लिए दो साइकिलिस्ट का अनूठा प्रयास

इंडिया गेट से गेटवे ऑफ इंडिया तक की साइकिल यात्रा में देंगे स्वच्छता का संदेश साइकिल पर 1447 किलोमीटर का संदेशपरक सफर उदयपुर, 17 जनवरी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत' के विजन को साकार करने के उद्देश्य से देश के दो साइकिलिस्ट अकबर अली बंदूकवाला और ऋषभ जैन नई दिल्ली के इंडिया गेट से मुम्बई स्थित गेटवे ऑफ इंडिया तक की साइकिल यात्रा करते हुए स्वच्छता का संदेश देंगे। वर्तमान में चीन में प्रवासरत उदयपुर के मूल निवासी अकबर अली बंदूकवाला ने बताया कि 'स्वच्छ भारत-एक कदम स्वच्छता की ओर' विषय पर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य…
Read More
साहित्य उत्सव समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता लाने में सहायक – कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया

साहित्य उत्सव समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता लाने में सहायक – कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया

चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव में के दूसरे दिन विभिन्न भाषा के सत्र सम्पन्न चित्तौड़गढ़ 17 जनवरी। सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने कहा कि साहित्य उत्सव समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता लाने में सहायक होते हैं। भविष्य में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होते रहने चाहिए। कर्नल अनिल देव सिंह शुक्रवार को सैनिक स्कूल में यूथ मूवमेंट राजस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय चित्तौड़गढ़ साहित्य उत्सव-2025 के दूसरे दिन सैनिक स्कूल के शंकर मेनन सभागार में आयोजित विशेष नाटक “पार्क” का मंचन के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व…
Read More
हाईकोर्ट की रोक के बाद भी फतहसागर पाल पर रात में काट दिए हरे पेड़

हाईकोर्ट की रोक के बाद भी फतहसागर पाल पर रात में काट दिए हरे पेड़

-राजेश वर्मा उदयपुर, 17 जनवरी : एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में एक पौधा मां के नाम लगाने की मुहिम चल रही है वहीं दूसरी तरफ पेड़ों की बलि ली जा रही है। शहर में फतहसागर पाल पर गुरुवार रात के अंधेरे में हरे पेड़ों पर निर्दयतापूर्वक कुल्हाड़ियां चलाई गई।सुबह उजाला होने पर कोई हंगामा नहीं हो उससे बचाव के लिए पेड़ के काटे गए तने, टहनियां रातों रात मौके से ट्रेक्टर ट्रॉली में भरवा कर हटवा दिया। सबसे बड़ी बात यह रही कि काम में लिए गए ट्रेक्टर के आगे लगी नंबर प्लेट भी…
Read More
नगर निगम विस्तार की अधिसूचना को चुनौती, हाईकोर्ट ने नए आदेश पर लगाई 20 तक रोक

नगर निगम विस्तार की अधिसूचना को चुनौती, हाईकोर्ट ने नए आदेश पर लगाई 20 तक रोक

टीसीपी और नॉन टीएसपी पंचायतों ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, बोले पैसा कानून का राज्य सरकार ने किया उल्लंघन -राजेश वर्मा उदयपुर, 17 जनवरी। राज्य सरकार की ओर से हाल ही में नगर निगम उदयुपर के सीमा विस्तार को लेकर जारी अधिसूचना से प्रभावित होने वाली टीएसपी और नॉन टीएसपी पंचायतों ने राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुनौती दी। हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए जवाब तलब कर प्रभावित पंचायतों को लेकर नया आदेश जारी करने पर आगामी 20 जनवरी तक रोक लगा दी है। प्रकरण के अनुसार प्रस्तावित सीमा विस्तार से प्रभावित होने वाली ग्राम पंचायतों के…
Read More
स्वरुपसागर किनारे ले ली बड़े हरे पेड़ों की बलि, उजड़ गए प्रवासियों के आशियानें

स्वरुपसागर किनारे ले ली बड़े हरे पेड़ों की बलि, उजड़ गए प्रवासियों के आशियानें

खूबसूरत लेक व्यू के लिए हरे पेड़ काटने की साजिश की आशंका -राजेश वर्मा उदयपुर, 17 जनवरी। शहर के स्वरुप सागर झील किनारे पेटे में सालो से लगे बड़े हरे पेड़ों को काट दिया गया। खूबसूरत लेक व्यू के लिए षडयंत्र के तहत इन हरे पेड़ों की बलि लेने की पर्यावरण प्रेमियों द्वारा आशंकाएं जताई जा रही है। पेड़ों के काटने से इन दिनों यहां डेरा डाले प्रवासी पक्षियों के घोंसले तक उजड़ गए। पिछोला झील के हिस्से स्वरुप सागर के किनारों से झील की खूबसूरती को निहारने से लेक व्यू का आनंद लेने के लिए इसके पेटे में लगे…
Read More
दो फरवरी को नहीं चलेगी चेतक एक्सप्रेस, जयपुर वाली ट्रेनें उदयपुर-अजमेर के बीच चलेगी

दो फरवरी को नहीं चलेगी चेतक एक्सप्रेस, जयपुर वाली ट्रेनें उदयपुर-अजमेर के बीच चलेगी

उदयपुर, 17 जनवरी। उदयपुर-जयपुर रेल मार्ग पर दो फरवरी को विभिन्न पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित होगी। हिरनौदा-फुलेरा-भांवसा स्टेशनों के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, गहलोता-मण्डावरिया रेल खंड पर ब्रिज संख्या 270, मण्डावरिया-किशनगढ रेल खंड पर ब्रिज संख्या 279 व नरेना यार्ड में तकनीकी कार्य किए जाएंगे। मुख्य जनंसपर्क निरीक्षक अशोक कुमार चौहान के अनुसार उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला चेतक एक्सप्रेस (22985) और दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी चेतक एक्सप्रेस (22986) चेतक एक्सप्रेस दो जनवरी को रद्द रहेगी। जबकि उदयपुर सिटी-जयपुर ट्रेन (12991) उदयपुर सिटी से रवाना होकर अजमेर तक चलेगी। इसी तरह जयपुर-उदयपुर सिटी ट्रेन (12992) अजमेर से संचालित होगी। यह दोनों…
Read More
error: Content is protected !!