Year: 2025

अब घर-घर पहुंचेगा सरस दूध

अब घर-घर पहुंचेगा सरस दूध

उदयपुर, 18 जनवरी। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के तहत शुद्ध, स्वच्छ, स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक दूध उपभोक्ताओं के घर होम डिलीवरी करने के उददेश्य से राज्य भर मे 1000 सरस मित्र बनाने की घोषणा की गई। इसकी अनुपालना में उदयपुर डेयरी द्वारा सरस दूध एवं दुग्ध पदार्थों की आसानी से होम डिलीवरी करने हेतु 30 सरस मित्र बनाकर शहर के उपभोक्ताओं के घर सरस दूध एवं दुग्ध उत्पाद पहुंचाने का शुभारंभ दुग्ध संघ उदयपुर के अध्यक्ष डालचंद डांगी ने 30 सरस मित्रों को झंडी दिखाकर किया। दूध एवं दुग्ध दुग्ध पदार्थो की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु सरस डेयरी की ओर से…
Read More
देहली गेट चौराहे पर वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर किया जागरूक

देहली गेट चौराहे पर वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर किया जागरूक

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह उदयपुर, 18 जनवरी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, यातायात पुलिस, आधार फाउंडेशन, नेहरू युवा केंद्र उदयपुर एवं राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत शहर के देहली गेट चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें स्वयंसेवकों ने देहलीगेट चौराहे पर वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यातायात उपाधीक्षक अशोक आंजना ने सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों के दायित्व बताते हुए यातायात नियमों का पालन करने व अपने परिचितों सहित अन्य जनों को जागरूक करने के…
Read More
नेचर लिट्रेरी फेस्टिवल के साथ हुई विविध गतिविधियां, 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा बर्ड पार्क

नेचर लिट्रेरी फेस्टिवल के साथ हुई विविध गतिविधियां, 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा बर्ड पार्क

उदयपुर बर्ड फेस्टिवल उदयपुर, 18 जनवरी। वन विभाग उदयपुर की ओर से आयोजित उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उप वन संरक्षक देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि विभिन्न देशी विदेशी पक्षियों के जीवन चक्र एवं कार्यकलापों पर आधारित फोटोग्राफी वर्कशॉप में निकॉन इंडिया एवं केनन कम्पनी के सदस्यो ने फोटोग्राफी के बारे में जानकारी दी गयी। बर्ड रेस के दौरान 6 अलग-अलग टीमों द्वारा उदयपुर शहर के 50 किमी दायरे के जलाशयों पर पक्षी गणना की गयी। वहीं पेंटिंग एवं क्विज् प्रतियोगिता में सीनियर एवं जूनियर ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।…
Read More
उदयपुर का गणतंत्र दिवस समारोह बने नजीर, माइक्रो प्लानिंग से करें कार्य : जिला कलक्टर

उदयपुर का गणतंत्र दिवस समारोह बने नजीर, माइक्रो प्लानिंग से करें कार्य : जिला कलक्टर

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह - 2025 जिला कलक्टर-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा गांधी ग्राउण्ड, फतहसागर की पाल और सहेलियों की बाड़ी का किया दौरा अधिकारियों को दिए निर्देश उदयपुर, 18 जनवरी। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि उदयपुर को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह की मेजबानी मिलना गर्व का विषय है। इस आयोजन को गरिमापूर्ण रूप से सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए, कि आने वाले वर्षों में उदयपुर मॉडल को याद किया जाए। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करे। जिला कलक्टर श्री पोसवाल…
Read More
डीपीएस उदयपुर की रितिशा का वीवीएम में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

डीपीएस उदयपुर की रितिशा का वीवीएम में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा सात की प्रतिभावान छात्रा रितिशा जैन ने विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के विद्यालय, जिला स्तर व राज्य स्तर के सभी स्तरों पर उच्च स्थान प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय कैंप में अपनी जगह बनाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। परीक्षा समन्वयक श्री कविश जैन ने बताया कि जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कैंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रितिशा ने राष्ट्रीय स्तर के कैंप हेतु स्वयं को नामांकित किया है। उसकी इस उपलब्धि के लिए राजस्थान राज्य के गवर्नर श्री हरिभाऊ बागडे ने जयपुर में हुए भव्य समारोह में सम्मानित किया। विज्ञान एवं तकनीकी…
Read More
सिल्क मेले का आज अंतिम दिन

सिल्क मेले का आज अंतिम दिन

उदयपुर। नगर निगम प्रांगण में चल रहा सिल्क मेला शनिवार को अपने पूरे यौवन पर रहा। मेले के व्यापारी भी चकित हो गए कि आज जिस तरह से खरीददारों का रेला उमड़ा है ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। मेला प्रारंभ से लेकर मेला समाप्ति के समय तक हर व्यापारी अपनी बिक्री से इतना खुश हो गया कि आखिर में उन्हें बोलना ही पड़ा की हर बार की तरह इस बार भी हमारा उदयपुर में आना सफल हो गया। रविवार को मेले का अंतिम दिन है। सिल्क मेले में बिहार के मिथिला ट्रेण्ड की मधुबनी साड़ियां महिलाओं की…
Read More
सर्वाइकल कैंसर  जागरूकता पर  वार्ता आयोजित

सर्वाइकल कैंसर  जागरूकता पर  वार्ता आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब सूर्या द्वारा आज राजकीय  बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अम्बामाता उदयपुर में सर्वाइकल कैंसर  जागरूकता पर एक  वार्ता आयोजित की गई। मुख्य वार्ताकार  रो. डा.देवेंद्र सरीन थे। इस अवसर पर लगभग पांच सौ पचास छात्राएं मौजूद थी।  डा.देवेंद्र सरीन ने सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा , सावधानियों व सर्वाइकल कैंसर निदान हेतु वैक्सीन के बारे में जानकरी दी । कार्यक्रम में छात्राओं से दी गयी जानकरी के विषय मे प्रश्नोत्तर किए व सही जवाब पर उन्हें क्लब द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए। क्लब प्रेसिडेंट पूनम अग्रवाल ने छात्राओं को पौष्टिक आहार, शारीरिक स्वच्छता व योगा को दैनिक जीवन का…
Read More
मुकेश माधवानी पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पुनःउदयपुर संयोजक नियुक्त

मुकेश माधवानी पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पुनःउदयपुर संयोजक नियुक्त

उदयपुर। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने उदयपुर के उद्योग और पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए मुकेश माधवानी को उदयपुर जिला संयोजक नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी के साथ, मुकेश माधवानी उदयपुर में व्यापार ,उद्योग और पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने का काम करेंगे। आपको बता दें पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्थाओं में से एक है, जो पिछले 119 सालों से भारतीय उद्योग, व्यापार और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित कर रही है। यह संस्था उद्योग और सरकार के बीच सेतु का काम करते हुए व्यापारिक विकास और आर्थिक…
Read More
जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म प्रणाली हुई प्रारम्भ

जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म प्रणाली हुई प्रारम्भ

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी) में ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इस नई डिजिटल प्रणाली का उद्घाटन विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, गोविंद गुरु विश्वविद्यालय, राजकोट के कुलपति प्रो. प्रतापसिंह चौहान, विद्यापीठ के कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर तथा प्रबंध मंडल (बोम) के सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने कहा, "ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म से विद्यार्थियों को अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी और यह प्रक्रिया पारदर्शी, त्वरित तथा पेपरलेस होगी। विश्वविद्यालय द्वारा इन-हाउस बनाया गया यह सॉफ्टवेयर विद्यापीठ का डिजिटल इंडिया मिशन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।" गोविंद गुरु विश्वविद्यालय,…
Read More
पंचायत समिति सदस्य के जन्मदिन पर 121 युनिट रक्तदान

पंचायत समिति सदस्य के जन्मदिन पर 121 युनिट रक्तदान

उदयपुर। शहर के निकटवर्ती गाँव बुझड़ा मे आज रक्तदाता युवा वाहिनी , गो रक्षा दल , महारुद्रा ग्रुप एवं बुझड़ा मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा सभी ग्राम वासियों के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर संयोजक पंचायत समिति सदस्य अजय व्यास ने बताया की पंचायत क्षेत्र ग्रामीण बाहुल्य होने के कारण क्षेत्र में रक्तदान के प्रति बहुत सी भ्रांतियां थी एवं जागरूकता की कमी के कारण ब्लड की जरूरत पड़ने पर परिजन परेशान होते रहते है इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज रक्तदाता युवा वाहिनी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया…
Read More
error: Content is protected !!