चचेरे भाई ने ई—मित्र संचालक के खाते में 11 लाख की साइबर ठगी की, नगद पैसा लेने के बाद खाता फ्रीज हुआ
डूंगरपुर, 25 जनवरी। डूंगरपुर साइबर ठगी का एक चौकाने वाला मामाल सामने आया है। जिसमें ई—मित्र कियोस्कर के खाते का दुरुपयोग उसके चचेरे भाई ने किया। इसके बाद ई—मित्र संचालक, उसकी मां और दोस्तों के खाते फ्रिज कर दिया गया है। साइबर थानाधिकारी गिरधारीलाल ने बताया कि शहर से सटे बिलडी गांव के अनिल कलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शहर के प्रतापनगर कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप पुत्र राजेंद्र कलाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी का काम किया है। इसके लिए उसने बिलडी निवासी भावेश पुत्र गणपत कलाल और झौथरी निवासी कुलदीप पुत्र हेमेंद्र…
