Year: 2025

पूर्ण प्रोटोकॉल के साथ अंतिम पूर्वाभ्यास 24 को

पूर्ण प्रोटोकॉल के साथ अंतिम पूर्वाभ्यास 24 को

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह- 2025 उदयपुर, 23 जनवरी। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह - 2025 को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। महाराणा भूपाल स्टेडियम में मुख्य समारोह का पूर्ण प्रोटोकॉल और ड्रेसअप के साथ अंतिम पूर्वाभ्यास शुक्रवार को होगा। इससे पूर्व गुरूवार को मार्चपास्ट, सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर जमकर अभ्यास किया गया। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी राजेश मीणा, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल तथा जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में पिछले दो सप्ताह से लगातार अभ्यास चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को निर्धारित प्रोटोकॉल के साथ…
Read More
सांस्कृतिक गौरव और आपणो अग्रणी राजस्थान की दिखेगी झलक

सांस्कृतिक गौरव और आपणो अग्रणी राजस्थान की दिखेगी झलक

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह - 2025 राज्य स्तरीय समारोह में 17 झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र 6 विभाग और 11 जिलों की झांकी होगी शामिल उदयपुर, 23 जनवरी। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर उदयपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय समारोह में जहां एक तरफ राजस्थान के सांस्कृतिक गौरव की झलक दिखेगी, वहीं दूसरी ओर विकसित भारत के संकल्प के साथ कदमताल करते आपणो अग्रणी राजस्थान का भी दिग्दर्शन होगा। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में 6 विभागों और 11 जिलों की झांकियां शामिल की जा रही है। इन झांकियों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से प्रदेश में आई बदलाव की बयार…
Read More
सुभाष ब्रिगेड सेवा संस्थान द्वारा सुभाषचन्द्र बोस की 129 वी जयंती पर शिक्षण सामग्री, फल व  नाश्ता किया वितरण

सुभाष ब्रिगेड सेवा संस्थान द्वारा सुभाषचन्द्र बोस की 129 वी जयंती पर शिक्षण सामग्री, फल व  नाश्ता किया वितरण

उदयपुर। सुभाष ब्रिगेड सेवा संस्थान की और से सुभाषचन्द्र बोस की 129 वी जयंती पर ब्रिगेड की ओर से श्रीनाथ कॉलोनी, नाथद्वारा में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री, फल व  नाश्ता वितरण किया गया। जिसमें पूर्व पार्षद मोहन मीणा, संस्थान, के अध्यक्ष एडवोकेट दीपक सनाढ्य, सचिव एडवोकेट सुनील कुमार जाटव उपस्थित रहे। संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट दीपक सनाढ्य ने नेताजी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला व सुभाषचंद्र बोस के आजादी में योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये।  
Read More
आलोक संस्थान में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई

आलोक संस्थान में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई

उदयपुर 23 जनवरी। आलोक संस्थान, हिरण मगरी सेक्टर-11 में सुभाष चंद्र बोस की जयंति पराक्रम दिवस के रूप मे मनाई गयी। मुख्य अतिथि आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत थे। विषिश्ट अतिथि रोशन गोयल थे। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमावत ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सुभाष चंद्र बोस के योगदान का कोई सानी नहीं है। वे एक साहसी और स्वतंत्रता के प्रति अति उत्साहित नेता थे। सुभाष चंद्र बोस श्रीमद्भगवदगीता से गहराई से प्रेरित रहे थे, इसी कारण स्वतंत्रता, समानता, राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. कुमावत ने कहा कि नेता जी…
Read More
रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज के तहत आए  ग्यारह सदस्यों के दल का हुआ स्वागत

रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज के तहत आए  ग्यारह सदस्यों के दल का हुआ स्वागत

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर की मेजबानी में अमेरिका के शिकागो से उदयपुर रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज के तहत आए हुए ग्यारह सदस्यों के दल का अध्यक्ष अनिल छाजेड़ द्वारा स्वागत किया गया । अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने बताया कि यह दल उदयपुर की संस्कृति एवं सेवा भावों के आदान-प्रदान की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उदयपुर आया हुआ है। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर एवं अमेरिका शिकागो से आए हुए रोटरी दल के सदस्यों के बीच सेवा कार्यों के लिए परस्पर सहयोग बनाने की आपसी सहमति हुई। इस अवसर पर  रोटरी के पूर्व प्रांतपाल निर्मल  सिंघवी, पूर्व प्रांतपाल निर्मल कुणावत, अध्यक्ष…
Read More
उदयपुर के विकास के लिए प्री-बजट परामर्श बैठक टाउन हॉल में आयोजित

उदयपुर के विकास के लिए प्री-बजट परामर्श बैठक टाउन हॉल में आयोजित

उदयपुर: आगामी बजट 2025 में उदयपुर के विकास को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, नगर निगम, टाउन हॉल में प्री-बजट परामर्श बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी और बिजनेस सर्कल इंडिया टूरिज्म के अध्यक्ष यशवर्धन राणावत जैसे प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया। दोनों ने मंच से अपने विचार प्रस्तुत किए और उदयपुर के समग्र विकास के लिए सुझाव दिए। यशवर्धन राणावत ने उदयपुर की जमीनी पर्यटन संरचना को सुदृढ़ करने के लिए ₹100 करोड़ के बजट का प्रस्ताव रखा। उन्होंने एक व्यापक विकास योजना प्रस्तुत…
Read More
अखिल भारतीय केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की स्वर्ण जयन्ती पर रक्तदान शिविर आज

अखिल भारतीय केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की स्वर्ण जयन्ती पर रक्तदान शिविर आज

उदयपुर। अखिल भारतीय केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की स्वर्ण जयन्ती एवं इसके अध्यक्ष जी.एस.शिंदे के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजस्थान केमिस्ट एलाइन्स के अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता के नेतृत्व में उदयपुर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसेासिएशन की ओर से 24 जनवरी को रक्तदान शिविर का पेसिफिक हॉस्पीटल उमरड़ा में आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेन्द्र अग्रवाल एवं सचिव दिलीप सामर ने बताया कि शिविर में सरल ब्लड बैंक, लोकमित्र ब्लड बैंक,शान्तिराज हॉस्पीटल का सहयोग रहेगा। शिविर प्रातः 9 बजे से संाय 6 बजे तक चलेगा।
Read More
स्वतंत्रता सैनानी मनोहरलाल औदिच्य की सेवाओं को याद कर उनके पथ पर चलने का लिया संकल्प

स्वतंत्रता सैनानी मनोहरलाल औदिच्य की सेवाओं को याद कर उनके पथ पर चलने का लिया संकल्प

उदयपुर। जिला स्वतंत्रता सैनानी उत्तराधिकार संगठन की ओर से आज स्वत्रतंता सैनानी मनोहरलाल औदिच्य की प्रथम पुण्यतिथि पर आज ब्रह्मपुरी में एक पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के संस्थापक महामंत्री प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व शहर विधायक त्रिलोक पूर्बिया, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस महासचिव पंकज शर्मा,प्रमोद कुमार वर्मा, महेशदत्त गर्ग,दीपक अग्रवाल,चन्द्रेश औदिच्य सहित विभिन्न संगठनों के सदस्यों,पूर्व पार्षद गौरवप्रतापसिंह,डॉ. नवनीत अग्रवाल ने पुष्पांजली अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बतायें मार्ग पर चलनें का संकल्प लिया।
Read More
सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती पर स्कूली बच्चों के निकले संचलनःकदम से कदम मिलाकर चलते स्कूली स्वयंसेवकों ने पैदा किया देशभक्ति का जज्बा

सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती पर स्कूली बच्चों के निकले संचलनःकदम से कदम मिलाकर चलते स्कूली स्वयंसेवकों ने पैदा किया देशभक्ति का जज्बा

फतहनगर। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर गुरूवार को स्कूली बच्चों ने पथ ंसचलन निकाल कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। फतहनगर में विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के भैया बहनों द्वारा विशाल पथ-संचलन निकाला गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध समिति सचिव मांगीलाल सांखला, उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राकेश मोर, प्रमुख व्यवसायी अजय मोर एवं स्थानीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र आमेटा, प्राथमिक विभाग के प्रधानाध्यापक तुलसीराम लोहार आदि ने पथ संचलन को केसरिया-झडी दिखाकर विद्यालय से रवाना किया। विद्यालय मीडिया एवं शारीरिक प्रभारी पूरण गोयल ने बताया कि संचलन में विद्यालय के भैया-बहनों ने बड़ी…
Read More
बिछीवाड़ा में चोरों का आतंक: 85 हजार नकद और सामान चोरी,  सीसीटीवी कैमरे में दिखा चोर 

बिछीवाड़ा में चोरों का आतंक: 85 हजार नकद और सामान चोरी,  सीसीटीवी कैमरे में दिखा चोर 

डूंगरपुर, 23 जनवरी. डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बिछीवाड़ा गांव में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात नेशनल हाइवे 48 पर स्थित "अपना बाजार" को चोरों ने निशाना बनाते हुए 85 हजार नकद और सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर शटर चढ़कर और प्लाई तोड़कर दुकान के अंदर घुसा। पीड़ित दुकानदार नारायण लबाना ने बताया कि घटना के वक्त दुकान बंद थी। बुधवार सुबह जब दुकान खोली तो ताला टूटा मिला और काउंटर से पैसे गायब थे। सीसीटीवी फुटेज में चोर सफेद टी-शर्ट पहने, आराम से काउंटर पर बैठकर पैसे निकालते हुए…
Read More
error: Content is protected !!