भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक पद्मभूषण डाॅ. दौलत सिंह कोठारी की धरती पर तैयार हो रहे वैज्ञानिक
कोड फॉर चेंज अभियान में 40 सरकारी स्कूलों में कोडिंग एवं रोबोटिक्स क्लब हुए शुरू विज्ञान समिति बनी सूत्रधार उदयपुर, 22 जनवरी। भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार रहे पद्म भूषण और पद्म विभूषण डाॅ. दौलत सिंह कोठारी की धरती उदयपुर में विज्ञान समिति के तत्वावधान में कोड फाॅर चेंज अभियान के तहत जिले के 40 सरकारी स्कूलों में कोडिंग और रोबोटिक्स क्लबों की शुरूआत हो चुकी है और इसके माध्यम से गांव-देहातों के विद्यार्थियों को कोडिंग और रोबोटिक्स का अप-टू-डेट प्रशिक्षण देते हुए वैज्ञानिक बनाया जा रहा है। अब तक प्रशिक्षण के दो चरण हो चुके…
