स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए शहरवासियों ने चलाई साइकिल
भीलवाड़ा, 09 फरवरी। भीलवाड़ा महोत्सव के अंतिम दिन कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। इनमें प्रातः साइकिल रैली निकाली आई और मलखंभ प्रदर्शन भी किया गया। साइकिल रैली में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया और अपने उत्साह और जोश का प्रदर्शन किया। साइकिल रैली में साइकिल क्लब सहित शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों, आमजन और खेल विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया और अपनी साइकिल चलाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरे। साइकिल चलाकर शहर के लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी मेहरा ने…
