राजसमंद : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने माननीय प्रधानमंत्री की योजनाओं और बजट घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
प्रबुद्धजन सम्मेलन में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने की शिरकत राजसमंद। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और केंद्रीय बजट 2025-26 की घोषणाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लाखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, पूर्व जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। सांसद मेवाड़ ने कहा कि इस बजट में सरकार ने गरीबी उन्मूलन,…
