Year: 2025

गीता सहित विविध भारतीय ग्रंथों में है इंटरडिसिप्लिनरी इनसाइट, लाइफ साइंस, इकोलोजी ,   सिस्टम बायोलोजी , हेल्थ साइंस : डॉ अनिल मेहता 

गीता सहित विविध भारतीय ग्रंथों में है इंटरडिसिप्लिनरी इनसाइट, लाइफ साइंस, इकोलोजी ,   सिस्टम बायोलोजी , हेल्थ साइंस : डॉ अनिल मेहता 

उदयपुर/ बड़ोदरा,  1 दिसम्बर. भारत का वैज्ञानिक ज्ञान  पर्यावरण विज्ञान, स्वास्थ्य विज्ञान, मनोविज्ञान, नैतिकता और आध्यात्मिकता को एक एकीकृत ढांचे में समाहित करता है। खंड खंड में शिक्षा देने वाले  आधुनिक विषयों  के विपरीत, भारतीय ज्ञान एक समग्र समझ को  प्रस्तुत करता है। भारत के इस  ज्ञान में समग्र  अंतर्दृष्टि और  पारिस्थितिकी, पर्यावरण सुरक्षा व  मानवीय   जिम्मेदारियों के  निर्वहन का सुंदर संयोजन है। भारतीय जीवन दर्शन  अंतर्विषयक अंतर्दृष्टि , इंटर डिसिप्लिनरी इनसाइट ,परस्पर संबंधित ज्ञान और अंतरमन के सुधार पर आधारित हैं  । यह विचार  विद्या भवन एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि से जुड़े चिंतक डॉ अनिल मेहता ने गुजरात केंद्रीय…
Read More
अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग में उदयपुर की दृष्टि व डाली ने जीते पदक

अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग में उदयपुर की दृष्टि व डाली ने जीते पदक

उदयपुर, 1 दिसम्बर। राजस्थान यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, जयपुर में आयोजित हुई। खेलो इंडिया अस्मिता सॉफ्ट टेनिस लीग में उदयपुर के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उदयपुर सॉफ्ट टेनिस संघ की सचिव भावना बत्रा के अनुसार भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं लक्ष्य ओलंपिक की नीतियों के तहत आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता सॉफ्ट टेनिस लीग में उदयपुर के सेंट ग्रेगोरियस स्कूल की छात्रा दृष्टि श्रीमाली ने सब जूनियर वर्ग में रजत  तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार की छात्रा डाली गमेती ने जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीत रायपुर छत्तीसगढ़ में होने वाली पश्चिमी क्षेत्रीय प्रतियोगिता मैं भाग लेने वाली राजस्थान…
Read More
विश्व एड्स दिवस पर मेवाड़ नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

विश्व एड्स दिवस पर मेवाड़ नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

उदयपुर 1 दिसंबर. उदयपुर। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर तीतरड़ी स्थित मेवाड़ नर्सिंग कॉलेज में एड्स जागरूकता को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि एड्स एक सामाजिक चुनौती है, जिसे जागरूकता, सही जानकारी और सुरक्षित व्यवहार के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। शर्मा ने युवाओं से अपील की कि वे इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करें, स्वयं जागरूक बनें और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर शर्मा ने कॉलेज के विद्यार्थियों को…
Read More
पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने लिया आचार्य महाश्रमण का आशीर्वाद

पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने लिया आचार्य महाश्रमण का आशीर्वाद

उदयपुर 1 दिसम्बर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण अपनी धवल वाहिनी के साथ श्रद्धा, भक्ति, त्याग, शौर्य, और बलिदान की वीर वसुंधरा  मेवाड़ में अहिंसा यात्रा के माध्यम से नशामुक्ति , नैतिकता और सद्भावना का संदेश देते हुए विभिन्न क्षेत्रों का विचरण करते हुए धर्म प्रभावना कर रहे है। श्री मेवाड़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि फत्तावत ने बताया कि प्रात: स्टोनाइट मार्बल पर पंजाब के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य महाश्रमण और गुलाबचंद कटारिया में आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों…
Read More
विवेकपूर्ण और तर्कपूर्ण वाणी से अनेक समस्याओं का समाधान संभव : आचार्य महाश्रमण

विवेकपूर्ण और तर्कपूर्ण वाणी से अनेक समस्याओं का समाधान संभव : आचार्य महाश्रमण

-  2 दिसंबर को केलवा में प्रवास करेंगे आचार्य महाश्रमण उदयपुर, 1 दिसम्बर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण  अपनी धवल वाहिनी के साथ श्रद्धा, भक्ति, त्याग, शौर्य, और बलिदान की वीर वसुंधरा  मेवाड़ में अहिंसा यात्रा के माध्यम से नशामुक्ति , नैतिकता और सद्भावना का संदेश देते हुए विभिन्न क्षेत्रों का विचरण करते हुए धर्म प्रभावना कर रहे है। फत्तावत ने बताया कि मेवाड़ यात्रा के दौरान विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और हस्तियों का आचार्य महाश्रमण के दर्शन हेतु आने का क्रम बना हुआ है। श्री मेवाड़ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आचार्य…
Read More
सांसद डॉ रावत ने संसद में पर्यटन स्थलों के विकास की जानकारी मांगी, राजस्थान में चार पर्यटन स्थलों के लिए 180 करोड

सांसद डॉ रावत ने संसद में पर्यटन स्थलों के विकास की जानकारी मांगी, राजस्थान में चार पर्यटन स्थलों के लिए 180 करोड

-संसद की कार्रवाई चालू होते ही सांसद मन्नालाल रावत सक्रिय -खाटू श्याम मंदिर के विकास कार्यों पर 87 करोड खर्च होंगे उदयपुर। पर्यटन मंत्रालय ने स्थायी पर्यटन स्थलों को विकसित करने के उ‌द्देश्य से अपनी स्वदेश दर्शन योजना को स्वदेश दर्शन 2.0 (एसड़ी 2.0) के नाम से नया रूप दिया है। इस योजना के तहत कुल 2208.27 करोड़ रुपये की 53 परियोजनाओं और सीबीडीडी पहल के तहत 648.11 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें राजस्थान में चार परियोजनाओं की स्वीकृति हुई है। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ मन्नालाल रावत की ओर से इस संबंध…
Read More
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

उदयपुर।अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश से सदस्यों को इसमें शामिल किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सुनीलकुमार गुप्ता सिरोही व कैलाश चंद्र अग्रवाल मेड़ता सिटी को प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। खेमचंद अग्रवाल उदयपुर को सलाहकार मंडल में शामिल किया गया है।
Read More
एड्स दिवस पर पोस्टर निर्माण एवं जागरूकता रेली का आयोजन

एड्स दिवस पर पोस्टर निर्माण एवं जागरूकता रेली का आयोजन

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. काॅलेज आॅफ एज्यूकेशन, झामर कोटड़ा रोड़, उमरड़ा, उदयपुर में अन्तराष्ट्रीय विश्व एड्स दिवस पर पोस्टर निर्माण एवं जागरूकता रेली का आयोजन हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. पूर्णिमा नराणिया ने बताया कि महाविद्यालय पर एड्स बीमारी के प्रति सामाजिक जन जागरूकता के उद्देश्य को लेकर पोस्टर निर्माण एवं बीमारी के प्रति जन मानस को जागरूक करने के लिए उमरड़ा गाव परिक्षेत्र मे रैली का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं ने अपनी सहभागिता रखी।
Read More
अभातेयुप का मेवाड़ में संचालित प्रथम 

अभातेयुप का मेवाड़ में संचालित प्रथम 

एटीडीसी का हुआ शुभारंभ उदयपुर. हर आमजन की सेवा के लिए तत्पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा रियायती दरों पर डायग्नोसिस सेंटर और डेंटल ट्रीटमेंट सुविधा और साथ में कई गणमान्य और अनुभवी डॉक्टरों की परामर्श सुविधा उदयपुर के चेतक सर्कल पोस्ट ऑफिस के सामने आचार्य श्री तुलसी डायग्नोसिस सेंटर पर उपलब्ध करवाई जा रही है। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा संचालित और तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर द्वारा समर्थित एटीडीसी का भव्य शुभारंभ जैन संस्कार विधि से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कारक पंकज भंडारी और मनोज  लोढ़ा द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। विधि में निर्दिष्ट सम्पूर्ण विधान…
Read More
नवनियुक्त प्रमुख शासन सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता का स्वागत

नवनियुक्त प्रमुख शासन सचिव पर्यटन प्रवीण गुप्ता का स्वागत

उदयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ने पर्यटन भवन जयपुर में नवनियुक्त प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता का स्वागत किया। फेडरेशन के उदयपुर संभाग अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के साथ-साथ पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े अन्य संगठनों और संस्थानों के पदाधिकारीयों ने भी स्वागत किया। साथ ही पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों ने राजस्थान पर्यटन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा में मुख्य रूप से निम्न मुद्दों पर विचार - विमर्श हुआ:- >राजस्थान के ऐसे पर्यटन स्थलों का प्रभावी प्रचार-प्रसार, जहाँ वर्तमान में पर्यटकों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। >राज्य…
Read More
error: Content is protected !!