Year: 2025

डॉ. विप्लवी ने की लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला से भेंट

डॉ. विप्लवी ने की लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला से भेंट

उदयपुर, 22 मार्च। भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के पूर्व सदस्य, पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी ने नई दिल्ली में लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की। डॉ. विप्लवी ने उन्हें " ओम बिरला : युवा नेता से माननीय लोकसभाध्यक्ष " शीर्षक से 25 से 30 पुराने पुराने छायाचित्रों का कोलाज भेंट किया। उन्होंने भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पत्रकारिता पर उनके शोध विषयक व युवा मोर्चा कार्यकाल के पुराने संस्मरणों की भी चर्चा की। ज्ञातव्य है कि डॉ. विप्लवी 1992 में बिरला के भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष कार्यकाल में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे थे।
Read More
नववर्ष शोभायात्रा में शहर के कोने-कोने से कलश के साथ शामिल होंगी मातृशक्ति 

नववर्ष शोभायात्रा में शहर के कोने-कोने से कलश के साथ शामिल होंगी मातृशक्ति 

-दशामाता व्रत कथाओं में पहुंचकर कलश यात्रा में शामिल होने का आग्रह  उदयपुर, 22 मार्च। भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में 30 मार्च को होने वाली शोभायात्रा में उदयपुर शहर के हर कोने से मातृशक्ति कलश के साथ शामिल होंगी। महिलाएं केसरिया और पीले परिधान में सुसज्जित होकर नगर में परंपरागत मंगल गीत गाते हुए चलेंगी। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर 3 बजे गांधी मैदान से प्रारंभ होकर नगर निगम प्रांगण तक जाएगी। इसमें सबसे आगे गाजे-बाजों के साथ महिलाएं मंगल कलश सिर पर…
Read More
उदयपुर में तीन दिन का श्री श्याम महोत्सव 8 से 10 मई तक, पहली बार बाबा का नगर भ्रमण और भव्य निशान यात्रा

उदयपुर में तीन दिन का श्री श्याम महोत्सव 8 से 10 मई तक, पहली बार बाबा का नगर भ्रमण और भव्य निशान यात्रा

श्री श्याम कीर्तन में नंदू भैया, नरेश सैनी व बंटू भैया समेत कई नामी कलाकार आएंगे -हर भक्त आसानी से कर सकेगा दर्शन, ले सकेगा ज्योत उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से 9वां भव्य श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 8 से 10 मई तक आयोजित होगा। इन तीन दिनों में विशाल श्याम कीर्तन के साथ ही उदयपुर में प्रथम बार श्याम निशान यात्रा व मेहंदी रस्म के आयोजन भी होंगे। पिछले 6 महीने से इस आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं जिसके लिए श्याम मित्र मंडल की एक बडी टीम काम कर रही है। इस…
Read More
श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन के स्थापना दिवस पर बॉलीवुड कलाकार महेंद्र अलबेला ने देश भक्ति गीतों से बांधा समां

श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन के स्थापना दिवस पर बॉलीवुड कलाकार महेंद्र अलबेला ने देश भक्ति गीतों से बांधा समां

राजस्थानी थीम पर लोक संगीत की प्रस्तुतियां हुई, लोकनृत्य कलाकारों के साथ झूमे लोग -अरविंदसिंह मेवाड को दी गई गीतांजलि उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित सुर समागम कार्यक्रम में देशभक्ति और राजस्थानी गीतों पर उदयपुर की जनता झूम उठी। शहर के लोगों ने इस कार्यक्रम को अपार स्नेह दिया जिसकी बदौलत कार्यक्रम देर रात तक चला। कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी का सेवा कार्यों के लिए सम्मान किया गया। शहर में आयड स्थित महासतिया चौराहे पर सत्यम गार्डन में देश भक्ति और म्हारो राजस्थान थीम आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले मेवाड…
Read More
विश्व जल दिवस पर ‘सही फसल’ विषय पर प्रशिक्षण आयोजित

विश्व जल दिवस पर ‘सही फसल’ विषय पर प्रशिक्षण आयोजित

मेवाड़ को मिला प्रकृति का विशेष आशीर्वाद : बैरवा राजसमंद। शनिवार को अटल भू जल योजना के तहत जिला परिषद सभागार में ‘सही फसल: कृषि में जल उपयोग दक्षता बढ़ाना’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जल संरक्षण और जल उपयोग दक्षता के विभिन्न उपायों की जानकारी प्रदान करना था। विषय विशेषज्ञों ने किसानों को जल उपलब्धता के आधार पर कम जल मांग वाली फसलों के चयन एवं उनकी उन्नत किस्मों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फसल चक्र में बदलाव और जल दक्ष कृषि तकनीकों को अपनाकर…
Read More
भाजपा नेता का सम्मान करने पर विवादों में घिरे कांग्रेस ब्लॉक महामंत्री राजोरा

भाजपा नेता का सम्मान करने पर विवादों में घिरे कांग्रेस ब्लॉक महामंत्री राजोरा

-कांग्रेस सचिव आमेटा ने आपत्ति जता की शिकायत, कार्यकर्ताओं को एक्शन का इंतजार राजेश वर्मा उदयपुर, 22 मार्च। हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा द्वारा भाजपा की गोद में बैठने वाले कांग्रेस नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने के बयान इन दिनों कांग्रेस पार्टी में ही काफी चर्चाओं में है। इस बीच उदयपुर शहर में भाजपा नेता का सम्मान करने के बाद ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री अपनी ही पार्टी के नेताओं की चपेट में आ गए। इस संबंध में शिकायत के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नेतृत्व के एक्शन का इंतजार है।…
Read More
एक्सपो में जेल बैण्ड की प्रस्तुति ने मन मोहा

एक्सपो में जेल बैण्ड की प्रस्तुति ने मन मोहा

उदयपुर। उदयपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री और पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ऑफ़ इंडस्ट्री’ द्वारा यूसीसीआई परिसर में आयोजित किये जा रहे पांच दिवसीय राजस्थान ट्रेड एक्सपो के चौथे दिन जेल बैण्ड की प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। ट्रेड एक्सपो में मौजूद हर व्यक्ति जेल बैण्ड की विभिन्न धुनों पर झूम उठा। पीएचडीसीसीआई के राजस्थान प्रमुख आर.क.ेगुप्ता व यूसीसीआई के अध्यक्ष मांगीलाल लुणावत ने बताया कि शिक्षान्तर संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस जेल बैण्ड के आयोजन में एक से एक धमाकेदार प्रस्तुतियां रही जिसे काफी सराहा गया। गायक परमेश्वर व्यास ने एक से बढ़ कर एक गानों की…
Read More
धमूधाम से आज मनेगा ’प्रथमेश ऋषभदेव का जन्मोत्सव, तैयारियां पूरी

धमूधाम से आज मनेगा ’प्रथमेश ऋषभदेव का जन्मोत्सव, तैयारियां पूरी

उदयपुर। सकल जैन समाज की अग्रणी संस्था श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव आज जन्मोत्सव रविवार को उदयपुर मंे धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियंा पूरी की जा चुकी है। शहर में निकाली जाने वाली रैली के मार्ग में 14 स्वागत द्वार लगाये गये है। बीच राह में अनेक स्थानेां पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया जायेगा एवं प्रभावना वितरीत की जायेगी। ऐसे प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का जन्म एवम् तप कल्याणक पूरे विश्व में आज के दिन तप त्याग साधना पूर्वक साधुजनों के लिये ,आप और हम सबके लिए प्रभु के कल्याणक प्रभु की…
Read More
संघ के वरिष्ठ प्रचारक धर्मनारायण शर्मा की देह पंचतत्व में विलीन

संघ के वरिष्ठ प्रचारक धर्मनारायण शर्मा की देह पंचतत्व में विलीन

नई दिल्ली, 22 मार्च । विश्व हिन्दू परिषद्  के पूर्व केन्द्रीय मंत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक,  महाकौशल प्रांत के पूर्व प्रांत प्रचारक व चांदपोल उदयपुर के मूल निवासी निवासी धर्मनारायण शर्मा की पार्थिव देह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गई।  उनका 86 वर्ष की आयु में शुक्रवार, 21 मार्च  रात्रि 8:30 बजे दिल्ली में गोलोकगमन हो गया था। भाजपा नेता व पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी ने दिल्ली से बताया कि उनकी अंतिम यात्रा शनिवार को अपराह्न विश्व हिन्दू परिषद् के आर.के.पुरम् स्थित केन्द्रीय कार्यालय से निगम बोधघाट पहूची। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके भतीजे…
Read More
ब्रह्माकुमारीज सिक्योरिटी सर्विसेज विंग के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एनसीसी कैडेट्स को आध्यत्म से सेल्फ एपावरमेंट के गुर सिखाए

ब्रह्माकुमारीज सिक्योरिटी सर्विसेज विंग के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एनसीसी कैडेट्स को आध्यत्म से सेल्फ एपावरमेंट के गुर सिखाए

उदयपुर 22 मार्च । ब्रह्माकुमारीज सिक्योरिटी सर्विसेज विंग के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एनसीसी कैडेट्स के लिए एक कार रैली निकाली गई | बी के रीता कुमारी ने बताया की यह रैली  जयपुर - अजमेर - कोटा - रावतभाटा होते हुए उदयपुर सेवा केंद्र पर समाप्त हुई | इस रैली का मुख्य उद्देश्य आध्यात्म की मदद से अपने आप को सशक्त बनाना है ताकि हर परिस्थिति से बखूबी निपटा जा सके |  उदयपुर सेवा केंद्र पर आयोजित समापन समारोह मे एनसीसी के ढाई सौ कैडेट सहित सहित चार अफसर ने भाग लिया | मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा…
Read More
error: Content is protected !!