Year: 2025

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, राजकीय महाविद्यालय खेरवाड़ा में डॉक्टर रेखा पंचोली की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। शिविर के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सीमा बोलिया ने तथा मोनिका चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Read More
भारतीय नववर्ष: सिर्फ उत्सव नहीं, वैभव और ज्ञान से परिपूर्ण भारतीय इतिहास को सम्पूर्ण विश्व तक गुंजाने का पर्व 

भारतीय नववर्ष: सिर्फ उत्सव नहीं, वैभव और ज्ञान से परिपूर्ण भारतीय इतिहास को सम्पूर्ण विश्व तक गुंजाने का पर्व 

-वैज्ञानिक आधार और सांस्कृतिक महत्व की तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा  -तीन दिवसीय आयोजन 28 मार्च से  - 30 मार्च को उदयपुर में भव्य आयोजन, गूंजेगा मंगलाचार   उदयपुर, 26 मार्च। ब्रह्मपुराण में उल्लेख है, "चैत्रमासे जगदब्रह्मा ससर्ज पृथमेहनि। शुक्ल पक्षे समग्रन्तु तदा सूर्याेदये गति।।" अर्थात, ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को की और इसी दिन मानव की उत्पत्ति हुई। महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने भी इस तिथि को आधार मानकर प्रथम भारतीय पंचांग की रचना की, जिसमें दिन, महीना और वर्ष की गणना की गई। यही कारण है कि भारतीय संस्कृति में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को अत्यंत महत्वपूर्ण…
Read More
जयपुर साहित्य उत्सव में मेवाड़ के औदिच्य और सालवी ने किया प्रतिनिधित्व

जयपुर साहित्य उत्सव में मेवाड़ के औदिच्य और सालवी ने किया प्रतिनिधित्व

उदयपुर, 26 मार्च। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अनुसार जयपुर के जवाहर कला केन्द्र द्वारा ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन के क्यूरेशन में तीन दिवसीय ' विजयदान देथा साहित्य उत्सव' का भव्य आयोजन हुआ। उत्सव का उद्घाटन कला और संस्कृति विभाग के शासन सचिव रवि जैन, जेकेके की अतिरिक्त महानिदेशक अलका मीणा तथा ग्रासरूट मीडिया के प्रमोद शर्मा ने किया । राज्य स्तरीय इस साहित्य महोत्सव में विजयदान देथा के साहित्यिक योगदान पर राज्य के प्रतिष्ठित साहित्यकारों की चर्चा के साथ विभिन्न सांस्कृतिक सत्रों की रचना की गई। बजट घोषणा अनुसार पहली बार हुए इस आयोजन में मेवाड़ के साहित्यकार के…
Read More
बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, पोस्टर विमोचन किया गया

बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, पोस्टर विमोचन किया गया

प्रतापगढ़.  बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयास से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया,  सहायक निदेशक नेहा माथुर, जिले के आला अधिकारी व गायत्री सेवा संस्थान के जिला प्रबंधक  रामचन्द्र मेघवाल व भावना रैदास व नरेंद्र कुमावत व राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव राज्य महिला सम्मलेन कार्यक्रम में मौजूद जिले भर कि महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रही, उन्होंने बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर चर्चा…
Read More
मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड का होली स्नेह मिलन कृष्णा भजनो से हुआ गोपी रसिया

मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड का होली स्नेह मिलन कृष्णा भजनो से हुआ गोपी रसिया

उदयपुर 26 मार्च. मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड का होली स्नेह मिलन समारोह ओरिएण्टल पैलेस रिसोर्ट के रीवाह हॉल मे आयोजित हुआ | सभी का स्वागत करते हुए संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी जी ने नारा दिया "स्वस्थ रहो मस्त रहो चलते रहो और चहुओर मुस्कान बिखेरते रहो" | उदयपुर की मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन श्रीमती वर्षा राव ने अपने चिर परिचित  अंदाज में माता-पिता को नमन करते हुए क्या है बुढ़ापा नमक हास्य प्रस्तुति दी, उन्होंने बहुओं को सुझाव देते हुए कहा की  सुप्रीम कोर्ट ( सासु माँ ) को  अपने साथ रखोगे तो जीवन मे क़ोई तकलीफ नहीं आवेगी |…
Read More
सर्व धर्म संघ की ओर से आयोजित हुआ सर्व धर्म स्नेह मिलन समारोह

सर्व धर्म संघ की ओर से आयोजित हुआ सर्व धर्म स्नेह मिलन समारोह

उदयपुर। मार्च के महीने में आए अन्तर्रष्ट्रीय महिला वर्ष, होली एवं ईदुलफितर के पावन पर्वों के उपलक्ष्य में सर्व धर्म संघ के द्वारा पटेल सर्कल स्थित मैत्री संघ सभागार में एक साहित्यिक संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी की अध्यक्षता शांता प्रिंस ने की तथा मुख्य अतिथि कोटा ओपन विश्वविद्यालय की निदेशक श्रीमती डा.रश्मि बोहरा थी। गेस्ट ऑफ ऑनर बिशप देव प्रसाद गोणावा, एडवोकेट निर्मल पण्डित, डॉ. सरदार जगजीत सिंह निशात एवं डा. इकबाल सागर थे। कार्यक्रम के सूत्रधार शायर मुश्ताक चंचल, प्रो. शीतल श्रीमाली एवं प्रमिला फार्नान्डीज थे। संस्था निदेशक, फादर एसवीडी एवं बिशप देव प्रसाद ने सभी शायरों, कवियों एवं उद्बोधन…
Read More
एकलिंगनाथ सेवा संगठन की ओर से 29 को एक शाम मां अम्बे व खाटु श्याम के नाम भजन संध्या

एकलिंगनाथ सेवा संगठन की ओर से 29 को एक शाम मां अम्बे व खाटु श्याम के नाम भजन संध्या

उदयपुर। संभाग में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के तत्वावधान में 29 मार्च को एक शाम मां अम्बे व खाटु श्याम के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि यह आयोजन आयड मार्ग पर महासतिया चौराहे पर स्थित सत्यम् गार्डन में आयोजित किया जाएगा। दरबार में माताजी व खाटू श्याम का अलौकिक दरबार सजाया जायेगा। महाआरती के साथ भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा तथा पुष्प वर्षा से भक्तों का स्वागत किया जाएगा। आयोजन के दौरान 101 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम भी होगा। भजन संध्या में उदयपुर…
Read More
नारायण सेवा अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सेमिनार सम्बोधित करेंगे

नारायण सेवा अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सेमिनार सम्बोधित करेंगे

उदयपुर, 26 मार्च। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल मुम्बई में गुरुवार को सामाजिक सरोकार से सम्बंधित करेंगे। यह आयोजन यूबीएस फोरम द्वारा होटल हयात में आयोजित है। इस 'कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी' सेमिनार के 13वें संस्करण में देश के नामचीन समाजसेवी व प्रतिष्ठित कम्पनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। सामाजिक उत्तरदायित्व  के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए व्यक्तियों व संस्थानों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान अग्रवाल ग्रुप मीटिंग भी करेंगे।
Read More
परिवहन विभाग ने लक्ष्य के मुकाबले 83 प्रतिशत अर्जित किया राजस्व

परिवहन विभाग ने लक्ष्य के मुकाबले 83 प्रतिशत अर्जित किया राजस्व

अभियान जारी उदयपुर, 26 मार्च। वर्ष 2025-26 का टेक्स जमा नहीं करवाने वाले वाहनों की जब्ती एवं आने वाले दिनों में परिवहन विभाग की वाहन स्वामियों के विरूद्ध की जाने वाली कड़ी कार्यवाही की चेतावनी का असर देखने को मिल रहा है। परिवहन विभाग ने अब तक राजस्व वसूली के लक्ष्य का 83 प्रतिषत अर्जित कर लिया है। बुधवार को भी 227 वाहनों ने लगभग 84 लाख रूप्ए कर के रूप में जमा कराएं प्रादेषिक परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विष्वकर्मा ने बताया कि राजसमंद जिले में एडिषनल आरटीओ नानजी राम गुलसर के नेतृत्व में जिला परिवहन अधिकारी अभिजीत सिंह मय टीम…
Read More
‘‘जनजाति भित्ति चित्रण एवं माण्डना कला‘‘ पर चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

‘‘जनजाति भित्ति चित्रण एवं माण्डना कला‘‘ पर चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

उदयपुर, 26 मार्च। माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर में जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं टीआरआई, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘जनजाति भित्ति चित्रण एवं माण्डना कला‘‘ पर चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। संस्थान के निदेशक श्री ओ. पी. जैन ने कार्यशाला का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि आदिवासी अंचल के कलाकारों की प्रतिभा को दुनिया व समाज के समक्ष लाने व उनके तैयार कलाकृतियों की मार्केट तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उक्त कार्यशाला रखी गयी है। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एमएलएसयू के सामाजिक विज्ञान व मानविकी कॉलेज…
Read More
error: Content is protected !!