Year: 2025

श्री साधुमार्गी शान्त-क्रान्ति जैन युवा संघ की नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन

श्री साधुमार्गी शान्त-क्रान्ति जैन युवा संघ की नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन

दीपेश अध्यक्ष, बोलिया मंत्री मनोनीत उदयपुर, 28 मार्च। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के तत्वावधान में श्री साधुमार्गी शान्त-क्रान्ति जैन युवा संघ की नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। नव मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष इंदर सिंह मेहता ने बताया कि युवा संघ की नव मनोनीत कार्यकारिणी में दीपेश बोकड़िया अध्यक्ष, मंत्री अंकित बोलिया, उपाध्यक्ष मयंक वर्डिया, राजेश सिंघवी, कोषाध्यक्ष गौरव नागौरी, सहमंत्री निखिल वया, सुधीर गड़ोलिया, संगठन मंत्री कपिल खोखावत, अमन तलेसरा, प्रचार-प्रसार मंत्री शुभम मूणेत, अनीश अलावत, स्वागत मंत्री पंकज कंठालिया, अचल कोठारी, सूचना मंत्री अक्षय गादिया, साहिल…
Read More
नववर्ष का उत्सवी घोष निनाद, प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन 

नववर्ष का उत्सवी घोष निनाद, प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन 

-भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2082 के स्वागत में तीन दिवसीय आयोजनों का आरंभ  -देव स्थानों पर हुआ घोष वादन, सांध्य वेला में स्थानीय प्रतिभाओं से सजा मंच  उदयपुर, 28 मार्च। भारतीय समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में नववर्ष विक्रम संवत 2082 के स्वागत के लिए तीन दिवसीय भव्य आयोजनों का आरंभ शुक्रवार से हुआ। शुक्रवार को पहले दिन प्रातः वेला में देव स्थानों पर शंखनाद और घोषवादन के साथ उत्सव का शुभारंभ हुआ, जबकि सांध्य वेला में नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में प्रतिभा प्रकटीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने…
Read More
राफेल्स ने उदय विलास को, आरटीसी ने लीजेंड्स इलेवन को और राफेल्स ने लीला पैलेस को 9 विकेट से हराया

राफेल्स ने उदय विलास को, आरटीसी ने लीजेंड्स इलेवन को और राफेल्स ने लीला पैलेस को 9 विकेट से हराया

मेवाड़ टूरिज्म कप 2025 में देखते ही बन रहा है उत्साह उदयपुर। मेवाड़ टूरिज़्म कप के तहत रात्रिकालीन मैच में राफेल्स ने उदय विलास को 4 विकेट से, आरटीसी ने लीजेंड्स इलेवन को 6 विकेट से और राफेल्स ने लीला पैलेस को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वुडन स्ट्रीट द्वारा आयोजित मेवाड़ टूरिज़्म कप के तहत फील्ड क्लब मैदान पर हो रहे मैच में रात्रि कालीन मुकाबले में राफेल्स उदयपुर होटल ने उदय विलास होटल को चार विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल उदय विलास ने निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए।…
Read More
सखियों ने मनाया गणगौर उत्सव

सखियों ने मनाया गणगौर उत्सव

उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी की सदस्याओं ने आज पारम्परिेक तरीके से गणगौर उत्सव मनाया, जो भगवान शिव व माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। संरक्षिका मंजू सिंघटवाड़िया ने बताया कि सभी सखियंा गाणगौर की पारम्परिक वेशभूषा में आयी और राजस्थान की परम्परा को निभाते हुए आने वाली पीढ़ी को अपनें तीज त्यौहारों से अवगत कराया। कार्यक्रम में उप संरक्षिका सुनीता मोदी,निधि कुम्भट,अध्यक्ष मोनिका नाहर,मंत्री मधु भण्डारी का पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर घूमर नृत्य का आयोजन रखा गया जिसमें सभी सखियों ने उत्साहपूर्वक घूमर नृत्य किया। जिसमें नीतू सरूपरिया,रीना ,रेखा,मीना,माधुरी,माधवी,नंदिता,श्वेता, निर्मला,संगीता,सुषमा,जया आदि ने भाग लिया।
Read More
सखी बनकर बेसहारा और असहाय महिलाओं की मदद करें कार्मिकःशर्मा

सखी बनकर बेसहारा और असहाय महिलाओं की मदद करें कार्मिकःशर्मा

राज्य महिला आयोग की रजिस्ट्रार शर्मा ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण उदयपुर। राज्य महिला आयोग की रजिस्ट्रार ब्रज माधुरी शर्मा ने कहा कि बेसहारा और असहाय महिलाओं की एक मित्र या सखी बनकर मदद करेंगे तो उसे अपनत्व का अहसास होगा। हम अपनापन का परिचय देंगे तो वे भी अपनी पीड़ा को खुलकर साझा करेंगी।  शर्मा ने यह बात शुक्रवार को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से भुवाणा शहरी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान कही। रजिस्ट्रार शर्मा ने कहा कि सेंटर पर आने वाली अधिकांश महिलाएं किसी ना किसी…
Read More
एम. ए. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की फोटोग्राफिक कृतियों की प्रदर्शनी

एम. ए. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की फोटोग्राफिक कृतियों की प्रदर्शनी

उदयपुर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग के एम. ए. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की फोटोग्राफिक कृतियों की प्रदर्शनी विभाग की कलावीथिका में तीन दिन के लिए आयोजित की जा रही है । प्रदर्शनी में करीब 45 श्वेत श्याम और रंगीन फोटो प्रदर्शित किए हैं । इस प्रदर्शनी में प्रत्येक विद्यार्थी की कुल तीन फोटोग्राफ्स का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों ने शहर के कई दृश्यों, स्थापत्य, पोर्ट्रेट आदि को अपना विषय बनाया है। अधिष्ठाता प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया, साथ ही प्रो. हेमंत द्विवेदी ने फोटोग्राफी माध्यम…
Read More
महाराणा सांगा पर आपत्तिजनक बयान विवाद: राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में उठाई आवाज

महाराणा सांगा पर आपत्तिजनक बयान विवाद: राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकसभा में उठाई आवाज

कहा: “महाराणा सांगा ने लोदी और बाबर को हराया, 80 घाव सहे और लड़ते हुए बलिदान दिया, उनके विरुद्ध बयानों को नहीं सहेंगे” कहा: “बयान के बाद राज्यसभा के सांसदों को करना चाहिए था विरोध, सपा सांसद का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, उन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं” नई दिल्ली/राजसमंद 28 मार्च। लोकसभा में राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने वीर शिरोमणि महाराणा सांगा पर सपा के सांसद द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आपत्ति जताई है। सांसद श्रीमती मेवाड़ ने कहा, "वे संसद में अपने पूर्वज महाराणा सांगा के बारे में बोलना चाहती हैं, सपा के सांसद ने महाराणा…
Read More
13 अप्रैल को अशोका पैलेस में सुरों की मंडली का होगा संगीतमय कार्यक्रम: मुकेश माधवानी

13 अप्रैल को अशोका पैलेस में सुरों की मंडली का होगा संगीतमय कार्यक्रम: मुकेश माधवानी

जिला कलेक्टर एवं सभी सरकारी अधिकारियों को कार्यक्रम में पधारने का किया आग्रह उदयपुर। सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया की मंडली के सदस्यों ने उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता से मुलाकात कर आगामी 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले संगीतमय कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि सुरों की मंडली उदयपुर के संगीत प्रेमियों का एक प्रमुख मंच है, जो गायन व वादन की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता है। संगठन की ओर से 100 फीट रोड, शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस में रविवार, 13…
Read More
सांसद रावत ने उदयपुर से रात्रिकालीन हवाई सेवाएं व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रारंभ करने की मांग लोकसभा में की

सांसद रावत ने उदयपुर से रात्रिकालीन हवाई सेवाएं व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रारंभ करने की मांग लोकसभा में की

नियम 377 के अधीन सूचना के तहत डॉ रावत ने उठाई मांग उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने उदयपुर हवाई अड्डा से नियमित रूप से रात्रि कालीन हवाई सेवाएं एवं विशेष विमानों को रात्रि में भी अनुमति देने के साथ ही नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रारंभ करने की शुक्रवार को लोकसभा में मांग की। सांसद डॉ रावत ने नियम 377 के अधीन सूचना के तहत लोकसभा में कहा कि झीलों की नगरी उदयपुर एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जिसका इतिहास, संस्कृति, विरासत, प्रकृति और जीवन मूल्य अनुकरणीय है। हाल ही में यह शहर वेडिंग डेस्टिनेशन के आकर्षण का वैश्विक…
Read More
“पर्ची सरकार” स्थानीय निकाय चुनाव टालकर प्रशासक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के अधिकार छीनकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का विकास अवरुद्ध करना चाहती है – इंदिरा मीणा 

“पर्ची सरकार” स्थानीय निकाय चुनाव टालकर प्रशासक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के अधिकार छीनकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का विकास अवरुद्ध करना चाहती है – इंदिरा मीणा 

"पर्ची सरकार" ने "वन स्टेट वन इलेक्शन" के नाम पर स्थानीय निकाय चुनाव ना करवाकर संविधान और कानून का उल्लंघन किया - कचरू लाल चौधरी नगर निकायों एवं पंचायत राज संस्थाओं में मनमाने तरीके से किए जा रहे पुनर्गठन/पुनर्सीमांकन तथा सीमा वृद्धि को लेकर उदयपुर देहात एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न। उदयपुर। 28 मार्च। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निकायों एवं पंचायत राज संस्थाओं में मनमाने तरीके से किए जा रहे पुनर्गठन/पुनर्सीमांकन तथा सीमा वृद्धि को लेकर बैठक करी। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित…
Read More
error: Content is protected !!