वैशाली में उत्तमस्वामी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन
सुदामा चरित्र, दत्तात्रेय कथा एवं परीक्षित मोक्ष के वृतांत ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जयपुर,4 अप्रैल। वैशाली नगर में गोकुलधाम, जानकी पैराडाइस में चल रही भागवत कथा का आज विधिवत समापन हुआ । परम पूज्य संत महामंडलेश्वर श्री ईश्वरानंद ब्रह्मचारी उत्तम स्वामी जी महाराज के मुखारविंद से 29 मार्च से मंगल कलश यात्रा के साथ जी भागवत कथा का प्रारंभ हुआ था । वह कथा आज सुदामा चरित्र, दत्तात्रेय कथा एवं परीक्षित मोक्ष के वृतांत के साथ समाप्त हुई । भागवत कथा दौरान श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए। कथा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं ने भजनों व विभिन्न प्रसंगों के…
