जेएसजी लेकसिटी का शपथग्रहण समारोह आयोजित
उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप लेकसिटी उदयपुर का शपथग्रहण समारोह आज सोभागपुरा सौ फीट रोड़ स्थित शुभ केशर गार्डन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण एवं नवकार महामंत्र से हुआ। आरम्भ में ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष नरेन्द्र लोढ़ा ने दिया एवं वर्ष 2023 -25 की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समारोह के मुख्य अथिति एवं शपथ प्रदाता मेवाड़ रिजन के चौयरमेन अरुण मांडोत,विशिष्ट अतिथि जे.एस.जी.आई.एफ के अंतरास्ट्रीय उपाध्यक्ष आर सी मेहता,जे.एस.जी.आईएफ के अंतराष्ट्रीय निदेशक अनिल नाहर एवं रिजन चौयरमेन इलेक्ट पारस ढेलावत, रिजन सचिव आशुतोष सिसोदिया एवं ज़ोन कोर्डिनेटर नितिन सेठ थे जिनका ग्रुप पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी ,उपरना एवं प्रतिक…
