यूडीए ने सीज किया सज्जनगढ़ ईको सेंसिटिव जोन में अवैध रूप से बना एलपीके रिसोर्ट
-यूडीए से न स्वीकृति न रूपांतरण, न भू-उपयोग परिवर्तन -राजेश वर्मा उदयपुर, 18 अप्रैल: उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने शहर से सटे सज्जनगढ़ ईको सेंसिटिव जोन में बिना अनुमति, बिना रूपांतरण एवं बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाए अवैध रूप से बनाए गए एलपीके क्लब एंड रिसोर्ट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज किया। यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में राजस्व ग्राम उपली बड़ी के आराजी संख्या 3436/19, 3428/18 सज्जनगढ़ वन्य जीव अभ्यारण्य के ईको सेंसिटिव जोन में बिना स्वीकृति, बिना रूपांतरण एवं बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाए एलपीके क्लब एवं होटल द्वारा अवैध निर्माण कर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित…
