निःशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान सेवा के 6 वर्ष पूरे
एक व्यक्ति के सहयोग से शुरू हुई व्यवस्था में आज सैकड़ों लोग कर रहे सहयोग उदयपुर। समाजसेवी अशोक पोखरा ने वर्ष 2015 में अपनी आय के 10 वें हिस्से को समाज सेवा में खर्च करने की ईच्छा के साथ जरूरतमंदोे को खाना खिलानें के उद्देश्य से अकेले सेवा कार्य प्रारम्भ किया। जरूरतमंदो को खाना खिलानें का अकेले से शुरू हुए इस सफर में आज सैकड़ों लोग जुड़ चुके है और गिने-चुने लोगों को खाना खिलानें से हुई शुरूआत आज प्रतिदिन 300 लोगों को खाना खिलानें तक पंहुच चुकी है। एमबी हॉस्पीटल परिसर में चल रही निःशुल्क भोजन सेवा केन्द्र में…
