मेधावी आदिवासी बालिकाओं को मिलेगी नीट की निःशुल्क कोचिंग
जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग ने किया फिजिक्स वाला के साथ अनुबंध टीएसपी क्षेत्र की 100 बालिकाओं को मिलेगा लाभ उदयपुर, 28 अप्रेल। प्रतियोगी परीक्षाओं तथा उच्च शिक्षण संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रदेश के मेधावी पात्र विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत जनजाति उपयोजना क्षेत्र की 100 आदिवासी बालिकाओं को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की निःशुल्क कोचिंग उपलबध कराई जाएगी। इसके लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के निर्देशन में विभाग ने फिजिक्स वाला कोचिंग संस्थान के साथ अनुबंध किया…
