इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास ने राजकीय विद्यालय को बनाया हैप्पी स्कूल
उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर दीवास ने देवरा मगरी भुवाणा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को हैप्पी स्कूल में परिवर्तित किया। क्लब की प्रेसिडेंट नयना जैन ने बताया कि, क्लब ने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को बदलने के लिए एक व्यापक सौंदर्यीकरण परियोजना शुरू की, जिसमें दीवारों पर पेंटिंग, शैक्षिक चित्रकला तथा शौचालयों का नवीनीकरण शामिल थे। क्लब ने छात्रों को स्कूल यूनीफॉर्म , स्कूल बैग्स, स्टेशनरी, जूते, खाद्य पैकेट, सफाई उपकरण और पानी के कैम्पर प्रदान किए तथा हाथ धोने के लिए एक नया वॉश बेसिन लगवाया। इस प्रोग्राम में स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियों से…
