Year: 2025

राष्ट्रभारती एकेडमी का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

राष्ट्रभारती एकेडमी का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

उदयपुर, 30 मई। राष्ट्रभारती एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय का राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण त्रिवेदी ने बताया कि दसवीं कक्षा के कुल 57 विद्यार्थियों में 24 प्रथम, 29 द्वितीय व 4 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। त्रिवेदी ने बताया कि इस वर्ष बारहवी कक्षा के सभी संकायों का परीक्षा परिणाम सभी शत प्रतिशत रहा था। प्रशासक अशोक बाबेल श्रेष्ठ परिणाम के लिये विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी है।
Read More
पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत द्वारा जरूरतमंद परिवार के बच्चों के शिक्षा सहायता हेतु 2 जून से  आवेदन आमंत्रित

पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत द्वारा जरूरतमंद परिवार के बच्चों के शिक्षा सहायता हेतु 2 जून से आवेदन आमंत्रित

उदयपुर । पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत की शिक्षा समिति की बैठक शक्तिनगर स्थित श्री झूलेलाल भवन में पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी |                  अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि सिंधी समाज में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत गत कई वर्षों से कक्षा 1 से 12वीं तक पढ़ने वाले  उदयपुर शहर के सिंधी समाज के  उन जरूरतमंद परिवार के बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है जो आर्थिक तंगी की वजह से आगे की पढ़ाई  जारी रखने में असमर्थ…
Read More
लेकसिटी में बीसीआई का ‘उदयपुर आइकोनिक अवॉर्ड 2025’ आज

लेकसिटी में बीसीआई का ‘उदयपुर आइकोनिक अवॉर्ड 2025’ आज

शहर के जाने माने इन्फ्लुएंसर्स और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारी होंगे सम्मानित उदयपुर।झीलों की नगरी इस बार एक खास आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। लेकसिटी उदयपुर में बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) का 'उदयपुर आइकोनिक अवॉर्ड 2025' शनिवार 31 मई को आयोजित किया जाएगा। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से 6 बजे तक उदयपुर मैरियट होटल, शिल्पग्राम, हवाला खुर्द में होगा। इसमें शहर के जाने-माने इन्फ्लुएंसर्स और इवेंट इंडस्ट्री के चुनिंदा आयोजकों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई हमेशा…
Read More
युद्ध की स्थिति के दौरान बीकानेर भेजे गए डाक्टरों का वापस आने पर सांसद रावत व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

युद्ध की स्थिति के दौरान बीकानेर भेजे गए डाक्टरों का वापस आने पर सांसद रावत व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उदयपुर। युद्ध की स्थिति के दौरान आपदा प्रबंधन के तहत उदयपुर से बीकानेर मेडिकल कॉलेज भेजे गए डाक्टरों की टीम के वापस उदयपुर लौटने पर उनका जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पाकिस्तान से युद्ध की स्थिति के दौरान उदयपुर से डाक्टरों की एक टीम आपातकालीन स्थितियों को संभालने के लिए बीकानेर मेडिकल कॉलेज भेजी गई थी। इस टीम ने तत्काल वहां जाकर अपना मोर्चा संभाला और हर परिस्थितियों के लिए तैयार रही। इस टीम में डॉ एमपी जैन, डॉ दीपक आमेटा, डॉ बीएल मेघवाल, डॉ निशांत डांगी, डॉ समय सिंह, डॉ महेंद्र कुमार, डॉ राजीव…
Read More
भारतीय लॉयन्स परिसंघ ने अस्पताल में वितरित की निशुल्क छाछ, भीषण गर्मी में छाछ पीकर तृप्त हुए लोग

भारतीय लॉयन्स परिसंघ ने अस्पताल में वितरित की निशुल्क छाछ, भीषण गर्मी में छाछ पीकर तृप्त हुए लोग

उदयपुर। भारतीय लॉयन्स परिसंघ की ओर से महाराणा भूपाल अस्पताल परिसर में बुधवार से पांच दिनों तक निशुल्क छाछ वितरण का अभियान शुरु किया गया। अस्पताल अधीक्षक आरएल सुमन ने इस अभियान का शुभारंभ किया और भीषण गर्मी में इस पहल की सराहना की। परिसंघ के अध्यक्ष विजय सेठिया ने बताया कि पांच दिन के लिए यह अभियान अस्पताल परिसर में आपातकालीन यूनिट के सामने सुबह साढे दस बजे से शुरु किया जाएगा। बुधवार को 11 बजे अस्पताल अधीक्षक आरएल सुमन ने मरीजों व उनके परिजनों को छाछ वितरण कर इस अभियान का शुभारंभ किया। परिसंघ के संरक्षक इंदर सिंह…
Read More
देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर वरिष्ठ नागरिक विंग, सुरों की मण्डली द्वारा आयोजित होगी सुरीली भक्तिमय दिव्य सत्संग -माधवानी

देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर वरिष्ठ नागरिक विंग, सुरों की मण्डली द्वारा आयोजित होगी सुरीली भक्तिमय दिव्य सत्संग -माधवानी

उदयपुर: सुरों की मण्डली की नवगठित वरिष्ठ नागरिक विंग द्वारा आगामी 11 जून बुधवार को देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर अशोका पैलेस स्थित मधुश्री ऑडिटोरियम में शाम को सुरीली भक्तिमय दिव्य सत्संग का आयोजन किया जा रहा है. संस्थापक और संरक्षक मुकेश माधवानी ने बताया कि विंग के 25 सदस्यों की भक्तिमय गीत और भजन प्रस्तुतियों द्वारा यह पहला संगीतमय भव्य आयोजन प्रतिभागियों और श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर देगा तथा वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी. इस आयोजन में सुरों की मण्डली के सभी सदस्य तथा संगीत-प्रेमियों को खुला आमंत्रण है. मीडिया प्रभारी ईश्वर जैन…
Read More
महाराणा प्रताप की 485वीं  जयंती की पूर्व संध्यॉ पर किया हवन पूजन

महाराणा प्रताप की 485वीं  जयंती की पूर्व संध्यॉ पर किया हवन पूजन

उदयपुर 28 मई / वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती की पूर्व संध्यॉ पर बुधवार को विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रताप चौक में देश में अमन चेन एवं सुख शांति के लिए प्रताप की प्रतिमा सम्मुख वैदिक मंत्रोच्चाण के साथ वहन पुजन किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, उपाध्यक्ष प्रो. दरियावर सिंह चुण्डावत, मंत्री प्रो. महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेडी, संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह ताणा, सदस्य नवल सिंह जुड, महेन्द्र सिंह चुण्डावत, पुष्पेन्द्र सिंह चुण्डावत, नकुल सिंह, महेन्द्र सिंह पाटिया, भानु प्रताप सिंह सहित सदस्य उपस्थित थे।
Read More
सांसद डॉ रावत ने संविधान सदन में दी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि

सांसद डॉ रावत ने संविधान सदन में दी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि

उदयपुर। वीर सावरकर जयंती पर संसद भवन स्थित संविधान सदन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान विचारक और क्रांतिकारी वीर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ ही उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत व अन्य सांसद भी उपस्थित रहे। वीर सावरकर जयंती पर सांसद डॉ रावत ने कहा कि वीर सावरकर जी का राष्ट्र के प्रति योगदान और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें देशभक्ति, साहस और समर्पण का संदेश देता है। महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर ने…
Read More
देश के निर्धन मेधावी छात्रों को सीए बनायेगा ’रेखा सोमानी फाउंडेशन’

देश के निर्धन मेधावी छात्रों को सीए बनायेगा ’रेखा सोमानी फाउंडेशन’

प्रतिवर्ष छात्रों को निःशुल्क खान-पान,ठहरने एवं कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध करायेगा मेघावी बच्चांे को आर्थिक अभाव में नही रुकेगा करियर उदयपुर। अपने बच्चों को जीवन में बेहतर से बेहतर शिक्षा उपलब्ध करानें का हर अभिभावक का सपना होता है ताकि वह बच्चा आगे जाकर अपने परिवार का नाम रोशन कर सकें लेकिन रेखा सोमानी फाउंडेशन देश के 12 वीं पास निर्धन मेधावी छात्रों को सीए बनानें का बीड़ा उठाया है ताकि वह छात्र-छात्रा आगे चल कर न केवल अपने परिवार का वरन् अपने शहर, राज्य व देश का नाम रोशन कर देश के विकास में अपनी सहभागिता निभा सकें।…
Read More
सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला, चिकित्सालय में मृत घोषित

सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला, चिकित्सालय में मृत घोषित

उदयपुर, 27 मई : घासा से खेमली रोड पर सड़क किनारे एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर 108 एम्बुलेंस द्वारा उसे सीएचसी खेमली ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का शव एमबीजीएच उदयपुर भेजकर सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला की पहचान के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है। यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो वह थाना घासा — 02955294811 में संपर्क कर सकता…
Read More
error: Content is protected !!