Year: 2025

गुरबाणी की अमृतवाणी से गूंज उठा श्री बिलोचिस्तान भवन

गुरबाणी की अमृतवाणी से गूंज उठा श्री बिलोचिस्तान भवन

धार्मिक श्रद्धा और सेवा का संगम : बाबा श्री संत कुमार महाराज साहब की द्वितीय वर्सी (पुण्यतिथि) पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन आरंभ उदयपुर। सिंधी समाज के पूज्य वैकुण्ठ धाम के संत, परम श्रद्धेय बाबा श्री संत कुमार महाराज साहब की द्वितीय वर्सी (पुण्यतिथि ) के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक समारोह का शुभारंभ रविवार 1 जून से उदयपुर के शक्ति नगर स्थित श्री बिलोचिस्तान भवन में श्रद्धा, भक्ति और समर्पण के भाव से किया गया। यह आयोजन 3 जून तक जारी रहेगा, जिसमें सिंधी समाजजन, पंचायत प्रतिनिधि, युवा संगठन और संत श्रद्धालु बाबा श्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित…
Read More
एमआई की बैठक संपन्न : माह के अंत में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित करने का हुआ निर्णय

एमआई की बैठक संपन्न : माह के अंत में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित करने का हुआ निर्णय

(प्रतीक जैन) खेरवाड़ा, महावीर इंटरनेशनल केंद्र खेरवाड़ा की बैठक का आयोजन अध्यक्ष मुकेश कलाल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि बद्री नारायण कलाल समाजसेवी एवं व्यवसायी रहे। सचिव जितेंद्र जैन ने बताया कि जुलाई माह में जयपुर में आयोजित होने वाले संस्था के स्वर्ण जयंती समारोह में केंद्र के अधिक से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्यों के भाग लेने पर निर्णय हुआ साथ ही जून माह के अंतिम सप्ताह में केंद्र की ओर से एक निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जुलाई माह में संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष में 10 दिवसीय समाज…
Read More
नगर पालिका द्वारा कस्बे में हो रहे अतिक्रमण हटाने का चलाया अभियान 

नगर पालिका द्वारा कस्बे में हो रहे अतिक्रमण हटाने का चलाया अभियान 

खेरवाड़ा, नगर पालिका प्रशासक उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई के निर्देशन में स्थानीय नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भक्तेश पाटीदार एवं उनकी टीम के नेतृत्व में कस्बे के पुराना बस स्टैंड, शास्त्री बाजार, तहसील रोड, केसरिया जी रोड, रानी रोड़ आदि स्थानों पर व्यापारियों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए सड़क पर रखे गए सामान विशेषतः साइन बोर्ड को ट्रैक्टर में भरवाया गया साथ ही सभी को हिदायत देते हुए निर्देशित किया गया कि भविष्य में आम सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो नियमानुसार चालान की कार्यवाही की जाएगी। अतिक्रमण ध्वस्त करने के दौरान थाना अधिकारी दलपत…
Read More
पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को मारी टक्कर : कोई जनहानि नहीं 

पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को मारी टक्कर : कोई जनहानि नहीं 

(प्रतीक जैन)         खेरवाड़ा, कस्बे से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर पंचोली हॉस्पिटल के सामने उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही गुजरात नंबर की एक कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी उसकी टक्कर से कार डिवाइडर पर जा टकराई। एक साइड से कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार पांच यात्री सुरक्षित रहे। गनीमत रही की कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। हालांकि कार ट्रक की टक्कर से एवं डिवाइडर पर टकराने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड के निर्देशन में…
Read More
कुलपति पद पर 13 वर्ष पूर्ण करने पर कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत का किया सम्मान

कुलपति पद पर 13 वर्ष पूर्ण करने पर कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत का किया सम्मान

दिन भर कार्यालय में बधाई देने वालो का लगा रहा जमावड़ा समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत विद्यापीठ सर्वोच्च शिखर पर - प्रो. सारंगदेवोत विकास कार्यो को कार्यकर्ता को किया समर्पित ........ उदयपुर 02 जून/ राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत के कुलपति के पद पर 13 वर्ष पूर्ण कर 14 वें वर्ष में प्रवेश करने पर सोमवार को शहर के सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं विद्यापीठ के तीनों परिसरों के कार्यकर्ताओं ने प्रो. सारंगदेवोत का पगड़ी, उपरणा, बुके देकर सम्मान किया। इससे पहले प्रो. सारंगदेवोत ने संस्थापक जनुभाई की प्रतिमा व…
Read More
आंतरिक शांति एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए ध्यान आवश्यक” – डॉ दशोरा

आंतरिक शांति एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए ध्यान आवश्यक” – डॉ दशोरा

उदयपुर जिले को स्वस्थ एवं निरोग बनाने की दिशा में पतंजलि योग परिवार उदयपुर द्वारा मनवाखेड़ा स्थित वीरवाल जैन समाज छात्रावास में इंटीग्रेटेड सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 18 मई 2025 से सतत योगानुष्ठान चल रहा हैं। योग साधक एवं संवाद प्रभारी जिग्नेश शर्मा ने जानकारी व्यक्त करते हुए बताया कि सतत चल रहें योगानुष्ठान में इंटीग्रेटेड सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के साथ जिला स्तरीय योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास योगाचार्य देवाराम राजपुरोहित द्वारा प्रार्थना, वार्मअप, सूक्ष्म व्यायाम, खड़े होकर, बैठ कर, पेट के बल, पीठ के बल किए जाने वाले आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए शिविरार्थियों के साथ प्रश्नोत्तरी…
Read More
सफल उर्वरक विक्रेता के लिए सुनियोजित एवं स्तरीय प्रशिक्षण जरूरी: डॉ. कर्नाटक

सफल उर्वरक विक्रेता के लिए सुनियोजित एवं स्तरीय प्रशिक्षण जरूरी: डॉ. कर्नाटक

15 दिवसीय खुदरा उर्वरक विक्रेता प्राधिकार पत्र प्रशिक्षण का समापन उदयपुर, 2 जून। जमीन धीरे-धीरे घट रही है और आबादी बढ़ते-बढ़ते आज 140 करोड़ हो चुकी है। ऐसे में उत्पादन बढ़ाने की गति को बनाए रखना जरूरी है। अब समय आ गया है कि शोध का शिक्षण हो। वैज्ञानिकों को किसान के खेत पर जाकर कार्य करना होगा ताकि तकनीक को किसान हाथों-हाथ आत्मसात कर सके। यह उद्गार सोमवार को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने व्यक्त किए। डॉ. कर्नाटक प्रसार शिक्षा निदेशालय, उदयपुर द्वारा आयोजित 15 दिवसीय खुदरा उर्वरक विक्रेता प्राधिकार पत्र…
Read More
अनुसूचित जाति- उप परियोजना अंतर्गत कृषि  उपकरणों का वितरण

अनुसूचित जाति- उप परियोजना अंतर्गत कृषि  उपकरणों का वितरण

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशालय अंतर्गत अखिल भारतीय समन्वित कृषिरत महिला अनुसंधान परियोजना द्वारा झाडोल-फलासिया के सिंगरी, दोब, ओड़ा, रोहिमाला, बिरोठी, बांछीवाड़ा, सोमावाडा व कोल्यारी गांव की महिलाओं को अनुसूचित जाति उप परियोजना अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कृषि सम्बधित उपकरणों का वितरण किया गया | इस महत्ती परियोजना में लगभग 700 उपकरणों को इस क्षेत्र की महिलाओं को दिया जाना है परियोजना के अंतर्गत पहले भी विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों को वितरित किया गया था जिसमें 12 उपकरण जैसे मिल्क कैन, सिलाई मशीन, अजोला बेड, मेटल बकेट, खुरपी, दरांती, गार्डन रेक और स्प्रेयर आदि…
Read More
विकसित भारत 2047 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : डॉ रावत

विकसित भारत 2047 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : डॉ रावत

विकसित मेवाड़ 2047 पर प्रस्तावित कार्यक्रम संवाद 2025 की रूपरेखा रखी सामने, मांगे सुझाव उदयपुर, 02 जून। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ मन्ना लाल रावत ने कहा कि सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की पूर्ति में मेवाड़ क्षेत्र अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लोकसभा सांसद के तौर पर अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सोमवार को उन्होने यह बात कही। उन्होने कहा कि विकसित भारत में मेवाड़ की भूमिका के बारे में एक व्यापक संवाद का कार्यक्रम 8 जून को रखा गया…
Read More
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दिन अर्ध सरकारी छुट्टी घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दिन अर्ध सरकारी छुट्टी घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन

उदयपुर, 2 जून, धर्मोत्सव समिति उदयपुर द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी की 27 जून2025  को निकालने वाली रथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है, रथ यात्रा के दिन सरकार की ओर से अर्ध सरकारी अवकाश घोषित करने हेतु समिति अध्यक्ष दिनेश मकवाना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर से मिलकर भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दिन दोपहर के बाद अर्ध सरकारी अवकाश घोषित करने हेतु ज्ञापन दिया.  समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि भगवान जगन्नाथ स्वामी की 27 जून 2025 को निकालने वाली रथ यात्रा को लेकर उदयपुर एवं आसपास के…
Read More
error: Content is protected !!