राजपूत महासभा संस्थान द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 फरवरी को
उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान द्वारा आगामी 10 फरवरी 2026 को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है। राजपूत महासभा संस्थान एक संभाग स्तरीय संगठन है और इस बार संभाग स्तर पर वर-वधू के पंजीकरण किए जा रहे हैं। संस्थान का लक्ष्य 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न करवाना है। संस्थान के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि इस बार आयोजित किया जा रहा अब तक 26 जोड़ों का पंजीकरण किया जा चुका है। सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इस…
