जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक
उपभोक्ता हितों के संरक्षण के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर उदयपुर, 26 जून। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक गुरूवार को जिला कलक्टर के निर्देशन एवं एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व एडीजे कुलदीप शर्मा तथा उपभोक्ता प्रतितोष मंच की अध्यक्ष सुमन गौड़ दुबे की उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। प्रारंभ में संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी महेशचंद्र शर्मा तथा जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने अतिथियों का स्वागत किया। गत बैठक कार्यवाही विवरण प्रस्तुत करते हुए उस पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कतिपय निजी स्कूलों द्वारा प्रति वर्ष पाठ्यक्रम में बदलाव…
