अत्योदय सम्बल पखवाडा के तहत ग्राम पंचायत भाटकी, भाणदा में शिविर आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, “पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अत्योदय सम्बल पखवाडा”‘ के तहत गुरुवार को पंचायत समिति खेरवाडा की ग्राम पंचायत भाटकी, भाणदा में शिविर आयोजित किये गये। ग्राम पंचायत भाणदा में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद उदयपुर द्वारा केम्प का निरीक्षण किया गया। वक्त निरीक्षण मदनलाल लोहार विकास अधिकारी पंचायत समिति खेरवाड़ा उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत भाटकी केम्प में सत्य नारायण विश्नोई उपखण्ड अधिकारी खेरवाडा की उपस्थिति में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जीवी पिता रुपा का पेंशन वेरिफिकेशन किया गया। केम्प में शकुन्तला गरासिया सरपंच ग्राम पंचायत भाटकी, अरुण कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति खेरवाडा,समाज कल्याण विभाग खेरवाडा से विशाल जोशी भी उपस्थित रहै एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ब्लॉक कॉ्डिनेटर विकास शर्मा, अनिल मीणा ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम रोजगार सहायक अमृत लाल सालवी द्वारा योजनान्तर्गत लाभार्थी कांति लाल पिता नाथु को 12000/- रुपये का व्यक्तिगत शौचालय की स्वीकृति जारी कर योजना से लाभान्वित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!