नागदा ब्राम्हण समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
उदयपुर, 30 जून। नागदा ब्राम्हण समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को अशोका ग्रीन पैलेस में सम्पन्न हुआ। जिसमें समाज के विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। नागदा युवा मंच के संस्थापक देवीलाल नागदा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सूखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. आई. वी त्रिवेदी थे। अध्यक्षता यूआई टी के पूर्व चेयरमैने रविन्द श्रीमाली ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्माहितैषी, बड़ाला क्लासेज के राहुल बड़ाला व विप्र फाउन्डेशन शिक्षा प्रचार प्रसे प्रदेश प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ हंसराज देवे थे। संयोजक योगेश नागदा ने बताया कि समारोह में केन्द्रीय…
