टेलरिंग एवं अपैरल डिजाइनिंग के क्षेत्र में उध्यमितता कि अपर सम्भावनाये हैं – डॉ कर्नाटक
उदयपुर . प्रतिष्ठित श्री रतन वृद्धि मोतीलाल मेहता चैरिटेबल ट्रस्ट, भादसोड़ा (जिला चित्तौड़गढ़) में आयोजित "टेलरिंग एवं अपैरल डिजाइनिंग" विषय पर व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह भादसोड़ा ता. भदेसर(चित्तोड़गढ़) में संपन्न हुआ . इस प्रभावशाली कार्यक्रम की संकल्पना एवं आयोजन एमपीयूएटी, उदयपुर के पूर्व कुलपति एवं आईसीएआर के पूर्व उप महानिदेशक (शिक्षा) डॉ. एस.एल. मेहता जी के दूरदर्शी नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अजीत कुमार कर्नाटक, कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने ग्रामीण बालिकाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण को समाप्ति पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टेलरिंग एवं अपैरल डिजाइनिंग के क्षेत्र में उध्यमितता…
