लफ्जों की महफिल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित
उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ्जों की महफिल की हर माह आयोजित होने वाली काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को अशोका पैलेस के बैंक्वेट हॉल में किया गया। इस गोष्ठी में शहर के कई वरिष्ठ और युवा कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर वातावरण भावपूर्ण बना दिया। संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि गोष्ठी मे नवंबर माह में आयोजित काव्य प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजय गुप्ता देवेश , द्वितीय स्थान गुलजार चितौडगढी तथा तृतीय स्थान श्रीमती आसमा बेगम ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को विशेष पुरस्कार व…
