बीसीआई एजुकेशन की कार्यकारिणी का विस्तार, प्राची मेहता बनीं सचिव, प्रीयेश जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त
उदयपुर, 17 जुलाई। बिजनेस नेटवर्किंग और शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय बिजनेस सर्कल इंडिया एजुकेशन (बीसीआई एजुकेशन) की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संगठन के अध्यक्ष सीए राहुल बड़ाला ने दो नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए प्राची मेहता (आईएनआईएफडी) को सचिव और प्रीयेश जैन (प्रोस्किल्स एजुकेशन) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। सीए राहुल बड़ाला ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन एक गतिशील प्लेटफॉर्म है, जो शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता को प्रोत्साहित करता है। संगठन का उद्देश्य व्यवसायियों, प्रोफेशनल्स और युवा उद्यमियों को एक मंच पर लाकर उन्हें नेटवर्किंग और सहयोग के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि प्राची मेहता…
