फिल्म रिलीज के बाद स्कूल पहुंचे नकुल सहदेव, विद्यार्थियों से की दिल से बात
उदयपुर। बॉलीवुड का चमकता सितारा पहुँचा अपने सेंटपॉल स्कूल में उदयपुर के बॉलीवुड हिरो नकुल रोशन सहदेव ने अपनी फिल्म की रिलीज के एक दिन बाद शनिवार का दिन नकुल ने अपने विद्यालय सेंटपॉल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में बिताया। इस अवसर पर नकुल का स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। नकुल 2007 बैच के विद्यार्थी हैं। पुरानी यादों को ताजा करते हुए नकुल असेम्बली में स्कूल यूनिफॉर्म में पहुँचे और असेम्बली में प्रार्थना की। उनके साथ उनकी माता श्रीमती सुमन सहदेव एवं पिता अनिल सहदेव भी उपस्थित रहे। स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ उनका स्वागत…
