ज्योतिष, दिशा शुल से भी भारी है आत्मबल, प्रभु की शरणःआचार्य श्री ज्ञानेश
उदयपुर। राम और रावण की राशि एक थी फिर भी राम ने रावण को मार दिया। कंस और कृष्ण की राशि एक थी पर कृष्ण ने कंस को मार दिया। अतः राशि महत्वपूर्ण नहीं है। इसी तरह ग्रह शनि हो या राहु, उनका प्रभाव भी किसी एक व्यक्ति पर न होकर पूरे प्रदेश पर पड़ता है। चार दिशा में हर दिन किसी न किसी दिशा में दिशाशूल रहता है। सोमवार शनिवार को दिशाशूल पूर्व में, गुरुवार को दक्षिण में, मंगल बुध को उत्तर में, शुक्र रवि को पश्चिम दिशा में दिशाशूल होता है। ऐसी दशा में जिस दिशा में दिशाशूल…
