संसद में उदयपुर: सरकार की मदद से प्राकृतिक व जैविक खेती की ओर किसानों की रुचि बढ रही है
सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रश्न पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने दी जानकारी उदयपुर। प्राकृतिक और जैविक कृषि का प्रचलन बढ रहा है और पिछले पांच सालों में उदयपुर संसदीय क्षेत्र में भी किसानों की इसके प्रति रुचि बढ रही है। केंद्र सरकार भी परंपरागत कृषि विकास योजना के माध्यम से किसानों को मदद कर रही है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मंगलवार को सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा पूछे गए प्रश्न पर यह जानकारी दी है। सांसद डॉ रावत ने राजस्थान के उदयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्राकृतिक एवं जैविक…
