आर सी.मेहता को मिला माइस्ट्रो सम्मान
उदयपुर। उदयपुर के वरिष्ठ लेखांकन और कर सलाहकार आर.सी. मेहता को प्रतिष्ठित अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर कंपनी टैली सोल्युशनस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रेडिसन ब्लू होटल के सभागार में माइस्ट्रासम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें टैक्स एन्ड अकॉउन्टिंग टाइटंस कार्यक्रम के अंतर्गत व्यवसायिक उत्कृष्टता में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया। पॉवर ऑफ़ सिम्पलिसिटी के ध्येय वाक्य के साथ कार्यरत टैली सोल्युशनस प्राइवेट लिमिटेड ने इस अवॉर्ड के माध्यम से उन पेशेवरों को पहचाना है, जिन्होंने लेखांकन, कर नियोजन और वित्तीय अनुपालन के क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य किया है। मेहता ने पिछले तीन दशकों से व्यवसायों, संस्थाओं और सामाजिक…
