संपूर्णता अभियान जिला स्तरीय सम्मान समारोह
आशान्वित ब्लॉक खेरवाड़ा में उत्कृष्ट कार्य के लिए फ्रन्टलाइन वर्कर्स का सम्मान खेरवाड़ा को राज्य स्तर पर मिला है गोल्ड मेडल उदयपुर, 1 अगस्त। आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग चलाए गए संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य कर जिले के खेरवाड़ा ब्लॉक को गोल्ड मेडल दिलाने वाले ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व फ्रन्टलाइन वर्कर्स का जिला स्तरीय सम्मान समारोह शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन एवं सीईओ रिया डाबी के आतिथ्य में आयोजित हुआ। जिला आयोजना अधिकारी महावीरप्रसाद ने बताया कि नीति आयोग की ओर से चिंन्हित 6 संकेतकों को त्वरित गति से संपूर्णता किए…
