सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक कुमार पाहुजा के निधन से शोक की लहर
उदयपुर । सिंधी समाज के प्रतिष्ठित और सक्रिय समाजसेवी पूज्य जेकबआबाद पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार पाहुजा के आकस्मिक निधन से पूरा समाज स्तब्ध और गमगीन है। 66 वर्षीय श्री पाहुजा ने शनिवार शाम अपने सेवा-कार्य की दैनिक दिनचर्या पूरी करने के पश्चात वॉक और योगा के दौरान अचानक हृदयगति रुकने (हार्ट अटैक) के कारण अंतिम सांस ली। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, परंतु वे ईश्वर के चरणों में विलीन हो गए। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहाँ समाजजन, गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार और शुभचिंतक भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से अपने प्रिय…
