जगदीश मंदिर मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की भव्य तैयारिया
उदयपुर, 11 अगस्त, धर्मोत्सव समिति उदयपुर द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, देश भक्ति एवं सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम, खेलकूद, शिक्षा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का मंच पर सम्मान किया जाएगा. समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव जगदीश मंदिर में 15 अगस्त को रात्रि 12:00 बजे श्रद्धा भक्ति भाव के साथ सैकड़ो की संख्या में उपस्थित भक्तों के द्वारा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के उद्घोष के साथ कृष्ण कन्हैया लाल की जय के जयकारों के साथ मनाया जाएगा, मंदिर को विद्युत सज्जा एवं फूलों…
