Year: 2025

आर्मी भर्ती के नाम पर युवाओं को झांसा देने वाला गिरोह बेनकाब

आर्मी भर्ती के नाम पर युवाओं को झांसा देने वाला गिरोह बेनकाब

मिलिट्री इंटेलिजेंस, सीआईडी विशेष शाखा और अलवर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अग्निवीर ठगी रैकेट का पर्दाफाश जयपुर 19 अगस्त। भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं को ठगने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। अलवर पुलिस, मिलिट्री इंटेलिजेंस और सीआईडी (विशेष शाखा) की संयुक्त कार्रवाई ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो मेडिकल और शारीरिक परीक्षणों में अनफिट होने वाले अभ्यर्थियों को पास कराने का झूठा वादा कर लाखों रुपए ऐंठ रहे थे। पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ज़िला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि 5…
Read More
“माँ की गोद में ‘मौत’ का सामान” – झालावाड़ पुलिस ने उजागर किया नशे का खौफनाक पारिवारिक रैकेट

“माँ की गोद में ‘मौत’ का सामान” – झालावाड़ पुलिस ने उजागर किया नशे का खौफनाक पारिवारिक रैकेट

3 करोड़ की स्मैक ज़ब्त, मासूम कंधों पर अपराध का बोझ, तस्करों के नापाक इरादे धराशायी, जयपुर में होनी थी डिलीवरी जयपुर 19 अगस्त। राजस्थान के झालावाड़ जिले में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक वाहन से 3 करोड़ 15 लाख रुपए मूल्य की 1.574 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली स्मैक बरामद की है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि तस्करों ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए महिलाओं और मासूम बच्चों को ढाल बनाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 पुरुष और…
Read More
ग्राम विकास अधिकारी ने किया 70 लाख का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्राम विकास अधिकारी ने किया 70 लाख का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरपंच की आईडी का दुरुपयोग कर फर्जी बिलों से निकाली सरकारी राशि प्रतापगढ 19 अगस्त। प्रतापगढ़ पुलिस ने सरकारी राशि के गबन के एक बड़े मामले में एक ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने फर्जी तरीके से सरपंच की आईडी का इस्तेमाल कर लगभग 70 लाख रुपये की सरकारी राशि का गबन किया। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और कार्यवाहक वृताधिकारी गजेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना धमोतर के प्रभारी घीसूलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले के मुख्य…
Read More
राजस्थान ग्रामीण बैंक में 22 से 26 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं

राजस्थान ग्रामीण बैंक में 22 से 26 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं

तकनीकी माइग्रेशन और सॉफ्टवेयर एकीकरण की होगी प्रक्रिया उदयपुर, 19 अगस्त। पूर्ववर्ती राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक (ई-आरएमजीबी) और पूर्ववर्ती बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (ई-बीआरकेजीबी) के विलय के बाद राजस्थान ग्रामीण बैंक राज्य का एकमात्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बन गया है। यह लगभग 1600 शाखाओं और 26 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से सम्पूर्ण राजस्थान में कार्यरत है। राजस्थान ग्रामीण बैंक उदयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि समामेलन पश्चात तकनीकी माइग्रेशन एवं सॉफ्टवेयर एकीकरण की प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्ववर्ती ई-आरएमजीबी की सभी शाखाएं, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं (जैसे एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, युपीआई, एईपीएस आदि) एवं बैंक के…
Read More
आकोदरा बांध की टनल से आवागमन पर सख्ती, कानूनी कार्यवाही की चेतावनी

आकोदरा बांध की टनल से आवागमन पर सख्ती, कानूनी कार्यवाही की चेतावनी

चौकीदार तैनात, निकासी गेट पर लगाया ताला जिला कलक्टर के निर्देश पर जल संसाधन विभाग ने की कार्यवाही उदयपुर, 19 अगस्त। आकोदरा बांध से कोडियात तक जल अपवर्तन हेतु बनी सुरंग से लोगों की आवाजाही को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर नमित मेहता ने जल संसाधन विभाग को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। इस पर विभाग ने आवागमन पर सख्ती से रोक लगाते हुए जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत आकोदरा बांध से कोडियात तक जल अपवर्तन के लिए 11.5 किलोमीटर लम्बी सुरंग बनी हुई है। इस सुरंग से लोगों के जान जोखिम में डालकर बेरोक…
Read More
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रतिभा का संगम, प्रदर्शनी ने बांधा समां

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रतिभा का संगम, प्रदर्शनी ने बांधा समां

मोनालिसा कैमरा क्लब एवं बीसीआई उत्सव का संयुक्त आयोजन उदयपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को होटल गोल्डन ट्यूलिप में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी ने शहर के फोटोग्राफी प्रेमियों को एक विशेष मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन मोनालिसा कैमरा क्लब एवं बिज़नेस सर्कल इंडिया उत्सव के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। बीसीआई संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की शाम 3 से 6 बजे तक चले इस आयोजन में चयनित फोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी लगाई गई, जिनमें जीवन, प्रकृति और सामाजिक सरोकारों को कैमरे की नज़र से बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। दर्शकों ने प्रदर्शनी को सराहते…
Read More
मधुश्री ऑडिटोरियम में दो दिनों तक गूंजे भक्तिरस के सुर

मधुश्री ऑडिटोरियम में दो दिनों तक गूंजे भक्तिरस के सुर

सुर साधकों ने भजनामृत-2025 में बहाई भक्तिमय सुर गंगा – माधवानी उदयपुर। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर श्री बालाजी सत्संग मंडल एवं सुरों की मंडली द्वारा आयोजित भजनामृत – 2025 कार्यक्रम में भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। दो दिवसीय इस महोत्सव में लगभग 52 सुर साधकों ने कराओके और लाइव प्रस्तुतियों के साथ नृत्य की रंगारंग झलक दिखाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि हजारीलाल कुमावत ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया।  प्रथम प्रस्तुति ईश्वर जैन “कौस्तुभ” ने…
Read More
संसद में मेवाड: रक्षा क्षेत्र की तरह देश माइनिंग उपकरणों के निर्माण में भी आत्मनिर्भर बनें: सांसद डॉ रावत

संसद में मेवाड: रक्षा क्षेत्र की तरह देश माइनिंग उपकरणों के निर्माण में भी आत्मनिर्भर बनें: सांसद डॉ रावत

सांसद डॉ रावत ने नियम 377 के अधीन सूचना के तहत मुद्दा रखकर सरकार से किया आग्रह उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने मंगलवार को लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना के तहत एक विशेष प्रकार का विषय रखते हुए देश में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की भांति माइनिंग उपकरणों के निर्माण में भी देश को आत्मनिर्भर बनाने का आग्रह किया। सांसद डॉ रावत ने कहा कि वर्तमान में भारत में खनन कार्यों के लिए विभिन्न प्रकार की मशीनरी तथा उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है, जिनमें प्रमुख रूप से भारत में निर्मित भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड तथा…
Read More
डीपीएस, उदयपुर की आलिया का सीबीएसई वेस्ट जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

डीपीएस, उदयपुर की आलिया का सीबीएसई वेस्ट जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल,उदयपुर की तैराक आलिया सक्सेना ने भोपाल में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन दिनों में कई पदक अपने नाम किए और विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के तैराकी प्रशिक्षक श्री दीपक पँवार ने बताया कि पहले दिन ही आलिया ने कड़े मुकाबले में 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया। दूसरे दिन उसने दमदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक जीता और इसी के साथ सीबीएसई नेशनल चौंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। उन्होंने बताया कि उसके निरंतर अभ्यास, परिश्रम…
Read More
सेंट ग्रिगोरियस अंडर-19 वॉलीबाल चौंपियन

सेंट ग्रिगोरियस अंडर-19 वॉलीबाल चौंपियन

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की अंडर-19 गर्ल्स वॉलीबॉल टीम ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करते हुए चूरू में आयोजित सीबीएसई वेस्ट ज़ोन क्लस्टर वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025-26 में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया। अब यह विजेता टीम 7 से 11 सितम्बर 2025 तक वाराणसी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय व राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। विजेता टीम की खिलाड़ियों भूमि कोठारी (कप्तान), लविशा डांगी, रीना डांगी, कृतिका पटेल, जिनांशी वैष्णव, निक्षिता गायरी , तनुश्री अमेटा, रानी डांगी, वेदांशी तिवारी, आराध्या सुखवाल, हृदयांशी सिंह सिसोदिया और काव्या आहुजा की मेहनत, समर्पण…
Read More
error: Content is protected !!