Year: 2025

विद्यार्थियों को सामग्री वितरित

विद्यार्थियों को सामग्री वितरित

उदयपुर, 26 अगस्त। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद द्वारा संचालित श्री फूलचंद लोढा आदर्श विद्या मंदिर देवास में विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सामग्री वितरित की गई। राउंड टेबल इंडिया की उदयपुर शाखा की ओर से अर्पित लोढा और हर्षित कोठारी ने विद्यार्थियों को रेनकोट, गणवेश, पदवेश, स्टेशनरी एवं स्कूल बैग भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश कुलमी एवं वनांचल शिक्षा समिति के सचिव सज्जनसिंह यादव उपस्थित रहे।
Read More
मार्बल एसोसिएशन ने उठाई मार्बल पर जीएसटी दर 5 प्रतिशत करने की मांग, मार्बल उद्योग संकट से बचानें की आस

मार्बल एसोसिएशन ने उठाई मार्बल पर जीएसटी दर 5 प्रतिशत करने की मांग, मार्बल उद्योग संकट से बचानें की आस

उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन कार्यालय पर आज कार्यकारिणी की बैठक रखी गई, जिसमें आगामी 3-4 सितम्बर को जीएसटी काउंसिल की होने वाली बैठक में जीएसटी पर समीक्षा की जानी हैं। इस सन्दर्भ में एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री, जीएसटी काउंसिल सदस्य सम्राट चौधरी, सुरेश कुमार खन्ना, गजेन्द्र सिंह खीवसर, श्रीमती चंद्रिमा भट्टाचार्य, के. बी. गोवडा, के. एन. बालागोपाल एवं राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जीएस्टी कम कर 5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया। अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया की मार्बल ग्रेनाइट पर रॉयल्टी के बाद जीएसटी कम करने की मांग की जा रही हैं। पूर्व में भी कई बार एसोसिएशन…
Read More
पीएफसी एज्यूकेशन ने मनाया 7वां स्थापना दिवस,यूएस एण्ड सीएमए कोर्स व मैगज़ीन का हुआ शुभारंभ

पीएफसी एज्यूकेशन ने मनाया 7वां स्थापना दिवस,यूएस एण्ड सीएमए कोर्स व मैगज़ीन का हुआ शुभारंभ

उदयपुर। पीएफसी एजुकेशन ने अपना 7वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस खास अवसर पर संस्थान ने यूएस-सीएमए कोर्स की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनीत पवार थे, जिन्होंने छात्रों को यूएस-सीएमए कोर्स और उसके भविष्यगत अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यूएस एण्ड सीएमए एक अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल कोर्स है जो मेनेजमेनट अकाउन्टिंग और फाइनेन्शियल मेनमजमेन्ट मेंं करियर बनाने का अवसर देता है। इससे छात्र ग्लोबल लेवल पर बेहतरीन करियर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। स्थापना दिवस पर संस्थान की संस्थापक एवं निदेशक मीनाक्षी भेरवानी ने पीएफसी एजुकेशन की पहली मैगज़ीन का विमोचन…
Read More
नवगठित रोटरी क्लब पन्नाधाय की कार्यकारिणी घोषित

नवगठित रोटरी क्लब पन्नाधाय की कार्यकारिणी घोषित

सुरभि खत्री अध्यक्ष,तारिका भानूप्रताप सचिव बनीं उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के तहत नवगठित रोटरी क्लब पन्नाधाय की वर्ष 2025-26  कार्यकारिणी घोषित की गई। क्लब संरक्षक भानु प्रताप सिंह धायभाई ने बताया कि रोटरी पन्नाधाय की चार्टर अध्यक्ष के रूप में वर्ष 2025-26 के लिए सुरभि खत्री, चार्टर सचिव के रूप में तारिका भानुप्रताप को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल घोषित किए गए हैं। इनके अतिरिक्त राजेश शर्मा, अशोक पालीवाल, हेमंत धायभाई, हितेन मेहता, कुणाल यादव, कुणाल भटनागर, अनिल खेतान, दीपक पुरस्वानी, दिग्विजय सिंह, पंकज वीरवाल, विपिन जैन, कमल गौर, राजेंद्र कुमावत, पूनम अग्रवाल, राकेश कोठारी, भूपेश भावसार, मीनाक्षी…
Read More
दादाबाड़ी में आज मनेगी संवत्सरी होगाए बारसा सूत्र का वाचन

दादाबाड़ी में आज मनेगी संवत्सरी होगाए बारसा सूत्र का वाचन

उदयपुर। पर्वाधिराज पर्युषण के तहत सूरजपोल स्थित दादाबाड़ी में बुधवार को संवत्सरी पर्व मनाया जाएगा। सुबह पौषध, प्रतिक्रमण करने वाले तपस्वी पहुंचेंगे और साध्वी विरलप्रभा श्रीजी, साध्वी विपुलप्रभा श्रीजी और साध्वी कृतार्थप्रभा श्रीजी की पावन निश्रा में बारसा सूत्र का श्रवण करेंगे। दिन भर भक्ति का दौर चलेगा। तपस्या करने वाले तपस्वियों का बहुमान किया जाएगा। साध्वी विरलप्रभा श्रीजी ने कहा कि बारसा सूत्र प्राकृत भाषा मे है सो समझ में कैसे आएगा। समझने के लिए नहीं है बार सा सूत्र। सिर्फ श्रवण मात्र से ही व्यक्ति का बेड़ा पार हो जाता है। समझने के लिए ये पांच दिन थे।…
Read More
राजस्थान में जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फोकस

राजस्थान में जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फोकस

डीजीपी श्री राजीव शर्मा ने डूंगरपुर में ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री की मंशाओं के अनुरूप प्रदेश भर में पुलिसिंग की हो रही सख्त निगरानी जयपुर 25 अगस्त। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप पुलिस विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने इसी कड़ी में प्रदेशभर में रेंज-स्तरीय समीक्षा बैठकों की शुरुआत की है। गत सप्ताह भरतपुर में पहली बैठक के बाद सोमवार को उदयपुर रेंज की अहम समीक्षा बैठक डूंगरपुर पुलिस लाइन सभागार में हुई। करीब…
Read More
स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप ने वृद्ध आश्रम में बिखेरी स्वर लहरियां

स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप ने वृद्ध आश्रम में बिखेरी स्वर लहरियां

उदयपुर। स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप के सुर साधकों ने रविवार शाम को सेक्टर 14 स्थित तारा संस्थान के वृद्धाआश्रम में अपनी स्वर लहरियां बिखेर कर 3 घंटे तक लगभग 90 वृद्धजनों का भरपूर मनोरंजन किया स्वरांजलि के संस्थापक विकास स्वर्णकार और सह संस्थापक योगेश उपाध्याय ने बताया कि सेक्टर 14 में वृद्ध आश्रम की जानकारी होने पर उनके द्वारा आश्रम के प्रबंधक श्री सतीश कलाल से संपर्क किया गया और उन्होंने वृद्ध जनों के मनोरंजन हेतु संगीत मय कार्यक्रम प्रस्तुत करने का आग्रह किया, जिसे खुशी-खुशी स्वीकार किया जाकर रविवार को ग्रुप के गायको को आमंत्रित किया गया ग्रुप के कलाकारों…
Read More
स्वस्थ एवं निष्पक्ष लोकतंत्र को मजबूत बनाने में साफ-सुथरी मतदाता सूची का सबसे महत्वपूर्ण स्थान, ऐसी मतदाता सूची से आम मतदाता का विश्वास कमजोर हो सकता है – कचरू लाल चौधरी

स्वस्थ एवं निष्पक्ष लोकतंत्र को मजबूत बनाने में साफ-सुथरी मतदाता सूची का सबसे महत्वपूर्ण स्थान, ऐसी मतदाता सूची से आम मतदाता का विश्वास कमजोर हो सकता है – कचरू लाल चौधरी

निकाय एवं पंचायत चुनाव नजदीक है, ऐसे में मतदाता सूची का गहनता के साथ पुनरीक्षण करवाएं - लाल सिंह झाला साफ सुथरी मतदाता सूची हर मतदाता का अधिकार - डॉ मांगी लाल गरासिया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 करने के पश्चात भी मतदाता सूची में गड़बड़ी होने लेकर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा ज्ञापन दिया गया। उदयपुर। 25 अगस्त। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बडगांव की मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर आज देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट महोदय को ज्ञापन दिया गया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव…
Read More
“दूधिया गणेश जी मंदिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को विराट भक्ति संध्या”

“दूधिया गणेश जी मंदिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को विराट भक्ति संध्या”

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को सायं 07:30 बजे से शहर के अति प्राचीन गणेश मंदिर दूधिया गणेश जी, सज्जन गढ़ रोड, पर विराट भक्ति संध्या का आयोजन श्री दूधिया गणेश जी व्यापार संघ एवं समस्त भक्त जनों की ओर से किया जायेगा। संघ के महामंत्री योगी अशोक जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दूधिया गणेश जी मंदिर पर भव्य सजावट व गणेश जी की प्रतिमा पर विशेष आकर्षक आंगी की जा रही है। वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष गणेश चतुर्थी पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा हैं। संघ…
Read More
डॉ. विनय भाणावत का नेल्सन मण्डेला ग्लोबल अवार्ड हेतु चयन

डॉ. विनय भाणावत का नेल्सन मण्डेला ग्लोबल अवार्ड हेतु चयन

उदयपुर, 25 अगस्त। करेंसी मेन के नाम से मशहूर लेकसिटी के डॉ. विनय भाणावत का नेल्सन मण्डेला ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड-2025 के लिए चयन किया गया है। नेल्सन मण्डेला अवार्ड चयन समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि अगले माह सितम्बर में इन्दौर स्थित एसेंटिया लक्जरी होटल में नेशनल ऐंटी हरासमेंट फाउण्डेशन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। डॉ. भाणावत को यह सम्मान कौमी एकता एवं नोटाफिलिस्ट के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हेतु प्रदान किया जाएगा।
Read More
error: Content is protected !!