Year: 2025

भीलवाड़ा : गर्ग ऋषि जयंती 28 को,क्रिकेट प्रतियोगिता 5 से 7 सितम्बर तक

भीलवाड़ा : गर्ग ऋषि जयंती 28 को,क्रिकेट प्रतियोगिता 5 से 7 सितम्बर तक

भीलवाड़ा। श्री गर्ग ब्राह्मण नवयुवक समाज संस्थान जिला-भीलवाड़ा द्वारा समाज के आराध्य देव आचार्य श्री 1008 गर्गाचार्य जी महाराज की जयंती कल 28 अगस्त को बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। समारोह का शुभारंभ प्रातः 11:15 बजे हवन-पूजन से होगा। इसके अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, संतों का आशीर्वचन, समाज की प्रतिभाओं का सम्मान का आयोजन होगा। संस्थान द्वारा इस अवसर पर गर्ग प्रीमियर लीग-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जो 5 से 7 सितम्बर तक आयोजित होगी। इसमें मेवाड़ क्षेत्र की 10 टीमें भाग लेंगी। समाजजनों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग…
Read More
भीलवाड़ा : ईश्वर को भावों के साथ श्रवण करने वाला श्रोता श्रेष्ठ माना जाता हैः- श्री बलवीर गिरि जी महाराज

भीलवाड़ा : ईश्वर को भावों के साथ श्रवण करने वाला श्रोता श्रेष्ठ माना जाता हैः- श्री बलवीर गिरि जी महाराज

भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी के मार्गदर्शन में प्रयागराज के लेटे हनुमान जी के महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज का विधायक कार्यालय पर महंत श्री बाबूगिरि जी महाराज व कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी के सानिध्य में स्वागत करते हुए शिव महापुराण कथा का भव्य दिव्य आयोजन का आशीर्वचन व मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर गौवत्स लालजी महाराज, जैन कॉन्फ्रेंस के प्रान्तीय अध्यक्ष आनंद चपलोत व प्रदीप सांखला ने महंतश्री का शॉल व उपरणा ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया तथा राकेश कोठारी, ज्ञान नाहर ने महंत बाबूगिरिजी का उपरणा ओढ़ा कर स्वागत सत्कार किया। विधायक कार्यालय के द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष…
Read More
मिट्टी के गणेश जी बिठाने का आवाहन

मिट्टी के गणेश जी बिठाने का आवाहन

उदयपुर। शहर में विभिन्न संगठनों एवं समितियों द्वारा स्थापित की जाने वाने वाली गणपति बप्पा की मूर्तियां के लिए समस्त संगठन, संतों का आह्वान है कि पर्यावरण हित में प्लास्टर आॅफ पेरिस की जगह मिट्टी के गणेश जी या ऐसी प्रतिमा स्थापित करें जो कि कार्यक्रम पश्चात पानी के छींटे डालकर पुनः मंदिर में स्थापित कर सके, इस मुहिम हेतु आज बजरंग सेना मेवाड़ के प्रमुख कमलेन्द्र सिंह पंवार, नव वर्ष समारोह समिति के राष्ट्रीय सचिव डाॅ. प्रदीप कुमावत, श्री अन्नपूर्णा माताजी धर्मोत्सव समारोह समिति के सचिव कुंदन चैहान, चतुर्भुज हनुमान मंदिर धाम के महंत इंद्रदेव दास, श्री काली कल्याण…
Read More
उदयपुर में पहली बार रुणीचे रा राजा बाबा श्री रामदेव का अमृत कथा महोत्सव 4 से 6 सितंबर तक

उदयपुर में पहली बार रुणीचे रा राजा बाबा श्री रामदेव का अमृत कथा महोत्सव 4 से 6 सितंबर तक

कोलकोता के कथावाचक जयप्रकाश महाराज सुनाएंगे कथा उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से उदयपुर में पहली बार रुणीचे रा राजा बाबा श्री रामदेव की तीन दिवसीय अमृत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैै। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट के संरक्षक गोरी शंकर अग्रवाल ने बताया कि कलियुग के अवतारी बाबा रामदेवजी का भादवा महोत्सव के तहत 4 सितंबर से 6 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ शुभ सुन्दर टॉवर, साईफन चौराहा, उदयपुर में अमृत कथा महोत्सव आयोजित होगा। कोलकोता के विख्यात कथावाचक जयप्रकाश महाराज अपने मधुर स्वरों से बाबा की अमृतमय कथा का…
Read More
कुमावत समाज महिला विकास समिति उदयपुर द्वारा 31अगस्त, 2025 को भव्य लहरिया मनोरथ महोत्सव

कुमावत समाज महिला विकास समिति उदयपुर द्वारा 31अगस्त, 2025 को भव्य लहरिया मनोरथ महोत्सव

उदयपुर। 26 अगस्त। महोत्सव कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद मदन सिंह बाबरवाल ने बताया कि कुमावत समाज महिला विकास समिति उदयपुर द्वारा 31अगस्त, 2025 रविवार को भव्य लहरिया मनोरथ महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव की मुख्य अतिथि महारानी साहिबा निवृति कुमारी जी मेवाड़, विशिष्ट जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता, विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर जी.एस. टांक एवं प्रमुख साधु-सन्त होंगे। दोपहर 1.30 बजे से भव्य जलूस शोभायात्रा में लहरिया लेकर गाजे बाजे से साथ गणगौर घाट पर पहुंचेंगे, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत अभिन्नदन कर घाट पर पूजा अर्चना कर लहरिया को पिछोला झील यमुना जी में प्रवाहित किया जाएगा। इस आयोजन महिला समिति…
Read More
उदयपुर में सुरों की मण्डली के सुरों  से गूंजी मुकेश की यादें

उदयपुर में सुरों की मण्डली के सुरों  से गूंजी मुकेश की यादें

भगत सिंह एवं माधवानी ने  चांद सी महबूबा हो मेरी .. कब ऐसा मैंने सोचा था .. गा कर माहोल को संगीतमय कर दिया  उदयपुर। महान गायक स्व. मुकेश कुमार की पुण्यतिथि पर सुरों की मंडली की ओर एक संगीतमय श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। संथापक मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध गायक कलाकार भगत सिंह हाड़ा ने मुकेश जी के अमर गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिलेश जोशी, पूर्व सीईओ हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड रहे। संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने सभी कलाकारों — भगत…
Read More
नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो – जिला कलेक्टर मेहता

नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो – जिला कलेक्टर मेहता

जिला पर्यावरण समिति की त्रैमासिक बैठक उदयपुर, 26 अगस्त। जिला पर्यावरण समिति की त्रैमासिक बैठक जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित मिनी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में ध्वनि प्रदूषण, झीलों की स्वच्छता और अन्य पर्यावरणीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की हुई एवं जिला कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गए। बैठक में चर्चा करते हुए कलेक्टर मेहता ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद तेज आवाज में साउंड बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।…
Read More
नवीन डिविडिंग मशीन का लोकार्पण

नवीन डिविडिंग मशीन का लोकार्पण

झीलें उदयपुर की शान, उन्हें स्वच्छ रखने के लिए हों हर संभव प्रयास लोकसभा सांसद, विधायकगण व जिला कलक्टर ने किया शुभारंभ उदयपुर, 26 अगस्त। शहर की शान झीलों को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम उदयपुर की ओर से क्रय की गई नई डिविडिंग मशीन का लोकार्पण मंगलवार को लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन व उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर एवं नगर निगम प्रशासक नमित मेहता के आतिथ्य में हुआ। शहर के दूधतलाई के समीप स्थित पिछोला झील की पाल पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डॉ रावत ने कहा कि…
Read More
छलक उठा खुशियों का सागर, विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील ओवरफ्लो

छलक उठा खुशियों का सागर, विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील ओवरफ्लो

संभागीय आयुक्त, कलक्टर व विधायकगण ने पूजा अर्चना कर खोले गेट नजारा देखने उमड़ पड़ा शहर उदयपुर, 26 सितम्बर। उदयपुर शहर की शान विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील लबालब होकर ओवरफ्लो हो गई। गणेश चतुर्थी की पूर्वसंध्या पर मंगलवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर नमित मेहता, युडीए आयुक्त राहुल जैन, समाजसेवी गजपालसिंह आदि ने हजारों शहरवासियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर फतहसागर के गेट खोले। इसके साथ ही समूचा उदयपुर खुशी से झूम उठा। पाल पर मौजूद लोगों ने जयकारे लगाकर खुशी व्यक्त की। उदयपुर में गत दिनों…
Read More
पूनम अग्रवाल को पीएचडी

पूनम अग्रवाल को पीएचडी

उदयपुर, 26 अगस्त। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने पूनम अग्रवाल को बैंकिंग एंड बिजनस इकोनोमिक्स विषय में पीएचडी डिग्री प्रदान की है। उदयपुर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मेनेजमेंट स्टडी की छात्रा पूनम ने वित्तीय साक्षरता और निवेश व्यवहार के बीच संबंध: उदयपुर जिले के निवेशकों का एक अध्ययन विषय पर शोध किया है। पूनम ने प्रो रेणु जटाना के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूर्ण किया।
Read More
error: Content is protected !!